PM Narendra Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत यात्रा पर गए हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने वहां भारतीय समुदाय से मुलाकात की। पीएम ने कहा कि उनको कुवैत में मिनी हिंदुस्तान नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों में जो इंजीनियर हैं, वे यहां की अगली पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं। मैं यहां आकर अपनापन महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए आपसे रूबरू होना निजी तौर पर खास पल हैं। चार दशक का समय बीतने के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत आया है। कुवैत के साथ हमारा वर्तमान ही नहीं, अतीत भी हमें इससे जोड़ता है। कुवैत से भारत में काफी सामान जाता है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में कैब ड्राइवर की हत्या, 3 लड़कों ने चाकू घोंपकर ली जान; ये रही वजह
कुवैत की ज्वेलरी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि यहां के मोती भारत के लिए किसी हीरे से कम नहीं हैं। आज पूरी दुनिया में भारत की ज्वेलरी की धूम है। पीएम ने कहा कि गुजरात के बुजुर्ग अक्सर कुवैत के व्यापारियों का जिक्र करते हैं। वे बताते रहते हैं कि कुवैत के व्यापारियों को गुजरात से कैसा रिश्ता है? कितने वर्षों से गुजरात में व्यापार करते रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुवैत की कई फैमिली आज भी मुंबई की मोहम्मद अली स्ट्रीट में रहती हैं। यहां भी भारतीय रुपये 60-65 साल पहले चलते थे, जैसे भारत में चलते हैं। अगर कोई यहां पर खरीदारी करता था तो दुकान पर भारतीय मुद्रा चल जाती थी। कुवैत के साथ भारत का शानदार जुड़ाव रहा है।
कुवैत सरकार का जताया आभार
पीएम ने कहा कि वे कुवैत सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। आज भारत और कुवैत एनर्जी और ट्रेड पार्टनर के तौर पर मिलकर काम कर रहे हैं। कॉमर्स और कल्चर ने अतीत में जो रिश्ता बनाया, आज वह नई बुलंदियों की ओर जा रहा है। कुवैत की कंपनियों के लिए भारत निवेश का बड़ा बाजार बन चुका है। दोनों देशों ने कोरोनाकाल में एक-दूसरे की मदद की। भारत ने कुवैत को वैक्सीन और मेडिकल टीम काम करने के लिए दी। कुवैत ने भारत की लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई में मदद की। इस दौरान मोदी ने जून में हुए कुवैत अग्निकांड का जिक्र भी किया। भारतीयों की मदद के लिए कुवैत सरकार का धन्यवाद जताया।
यह भी पढ़ें:Jaipur Tanker Blast: अब तक 14 मौतें, झुलसे शवों की पहचान मुश्किल; पूर्व IAS लापता… पुलिस ऐसे लगाएगी पता
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
18 mins ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
2 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
2 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
6 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
7 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
8 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
8 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
9 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
9 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines