PM Narendra Modi Kanyakumari Rock Memorial Controversy: पीएम नरेंद्र मोदी 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक कन्याकुमारी के राॅक मेमोरियल पर ध्यान लगाएंगे। ये खबर सामने आने के बाद से ही विपक्ष पीएम मोदी पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की अगुवाई में एक दल आज इलेक्शन कमीशन के ऑफिस पहुंचा और इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से कहा है कि 48 घंटे के मौन काल में किसी को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कोई भी नेता कुछ भी करे, हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है। चाहे वे मौन व्रत रखें या कुछ और, मौन काल में अप्रत्यक्ष प्रचार नहीं होना चाहिए। हमने शिकायत की है कि प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि वे 30 मई की शाम से मौन व्रत पर बैठेंगे। मौन काल 30 मई को शाम 7 बजे से 1 जून तक रहेगा। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ये या तो प्रचार जारी रखने या खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के हथकंडे हैं। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि उन्हें इसे (मौन व्रत) 1 जून की शाम 24-48 घंटे बाद शुरू करना चाहिए। लेकिन अगर वे इसे कल शुरू करने पर जोर देते हैं, तो इसे प्रिंट या ऑडियो-विजुअल मीडिया द्वारा प्रसारित करने से रोका जाना चाहिए।
ममता बोलीं- ध्यान पर कैमरे की क्या जरूरत
वहीं पीएम मोदी के मौन व्रत पर कांग्रेस के अलावा टीएमसी भी हमलावर है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ध्यान के समय कैमरा ले जाना जरूरी है क्या ममता ने कहा कि मोदी ध्यान लगा सकते हैं लेकिन उसे टीवी पर नहीं दिखाया जाना चाहिए। हम इसे लेकर शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि ध्यान के दौरान कैमरा ले जाने की क्या जरूरत है?
ये भी पढ़ेंः ‘मैं स्वस्थ हूं…चिंता होती तो फोन करते PM मोदी…’ CM नवीन पटनायक का पलटवार
ये भी पढ़ेंः बक्सर में किसकी होगी जीत? जानें बिहार की इस सीट का चुनावी समीकरण
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
4 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
6 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
6 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
10 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
11 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
11 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
11 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
12 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
12 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines