PM Modi YouTube channel made world record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मंगलवार (26 दिसंबर) को खास उपलब्धि दर्ज हुई। वे दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर दो करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।
4.5 अरब बार देखा गया वीडियो
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियोज को अब तक 4.5 अरब बार देखा जा चुका है। यह अन्य वैश्विक राजनेताओं से काफी ज्यादा है। पीएम मोदी से जुड़े यूट्यूब चैनल ‘Yoga with Modi’ के भी 73 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
यह भी पढ़ें: पनडुब्बी खोलेगी समंदर में डूबी द्वारका नगरी का रहस्य, आखिर कैसे? यहां जानिए
अन्य भारतीय नेताओं की बात करें तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर 35 लाख से अधिक अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। यह संख्या पीएम मोदी के चैनल के छठे हिस्से से थोड़ा अधिक है।
PM Modi ने 2007 में बनाया YouTube channel
प्रधानमंत्री मोदी ने 2007 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ऐसा माना जाता है कि लोगों के साथ संवाद करने में सोशल मीडिया की क्षमता को समझने वाले वे भारत के अग्रणी नेता हैं।
ब्राजील और यूक्रेन के राष्ट्रपति दूसरे नंबर पर
ब्राजील के राष्ट्रपति इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। यूट्यूब चैनल पर उनके 64 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। यह संख्या पीएम मोदी की एक तिहाई से भी कम है। वहीं, व्यूज के मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की दूसरे नंबर पर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 22.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के 7.89 लाख और तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के 3.16 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 min agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines