धनतेरस: धनतेरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 75 हजार युवाओं को रोजगार का तोहफा दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने इन लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा। पीएम ने वर्चुअली रोजगार मेला लांन्च किया। अब दिसंबर 2023 तक केंद्र सरकार अपने 38 विभागों में दस लाख रिक्तियों को भरेगी।
जिन पदों पर भर्ती हुई है उसमें सेंट्रल फोर्स, सब इंस्पेक्टर, कॉन्सटेबल, लोवर डिवीजन क्लर्क, स्टेनो, पर्सनल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा पिछले आठ साल में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। यह कड़ी है रोजगार मेले की।’
पीएम ने कहा कि इसके जरिए केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। 10 लाख युवाओं को इसके जरिए रोजगार दिया जाएगा। बता दें कि अगले साल दिसंबर तक रिक्त पड़े 10 लाख पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए सरकार ने रोजगार मेले का सहारा लेने का फैसला लिया है। रोजगार मेले की ऑफिशियल वेबसाइट जल्द जारी होगी। केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार, ये 10 लाख भर्तियां यूपीएससी, एसएससी और आरआरबी के माध्यम से कराई जाएंगी। कई मंत्रालय और विभाग अपनी खुद की भर्तियां भी करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
19 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines