PM Modi on Jagdeep Dhankhar: प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति पद समेत कई अहम भूमिकाएं और देश की सेवा करने का अवसर मिला है। उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते दिन 21 जुलाई को देश के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। आज उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। बीते दिन मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया था।
सांसद तेजस्वी सूर्या की प्रतिक्रिया
उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर BJP सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश और संसद को अपना समय और सेवा देने के लिए हम उनके आभारी हैं और हमेशा उनके आभारी रहेंगे।
स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
बता दें कि जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा भेजा। उन्होंने इस्तीफे में संविधान के अनुच्छेद 67 (A) का जिक्र भी किया। जगदीप धनखड़ काफी समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ही पद छोड़ा है। वहीं अब देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का पद खाली हो गया है। संविधान के अनुच्छेद 68 के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव अगले 6 महीने के अंदर करा लिया जाएगा, जिसके लिए जल्द तारीख का ऐलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कौन संभालेगा उनका काम? कब होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, क्या है प्रावधान
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा
जगदीप धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। उन्होंने 11 अगस्त 2022 को 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पद की गोपनीयता की शपथ ली थी। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और गृह मंत्रालय ने भी उनके इस्तीफे को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नए उपराष्ट्रपति का चुनाव होने तक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह कार्यवाहक सभापति होंगे। बता दें कि धनखड़ पेशे से वकील रहे हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
30 mins ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
2 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
6 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
14 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
15 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
17 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines