पीएम नरेंद्र मोदी के आरएसएस मुख्यालय के दौरे पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि आरएसएस चीफ ने कहा था कि हर मंदिर के नीचे मस्जिद ढूंढना बंद करो। आज पीएम मोदी वहां गए हैं, तो मेरा आरएसएस चीफ मोहन भागवत से निवेदन है कि आप उन्हें राजधर्म का पालने करने की वही सीख दीजिए, जिस तरह से राजधर्म निभाने की सीख अटल बिहारी वाजपेयी ने दी थी।
क्या कहा अबू आजमी ने?
प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर दौरे पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा, ‘कई साल हो गए हैं, प्रधानमंत्री मोदी नागपुर नहीं गए। भाजपा का सबसे बड़ा समर्थक आरएसएस है। अगर आज वे वहां गए हैं, तो मैं आरएसएस प्रमुख से अनुरोध करता हूं कि वे उन्हें ‘राजधर्म’ का पालन करने के लिए कहें। मुसलमान इस देश में संवैधानिक रूप से रहते हैं। लेकिन अब हमारे यहां रहने के अधिकार को छीना जा रहा है।’
‘जो लोग दुकानें बंद करने की मांग कर रहे हैं, वे राजनीति से प्रभावित’
वहीं, नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने की मांग पर अबू आजमी ने कहा, ‘जो लोग दुकानें बंद करने की मांग कर रहे हैं, वे राजनीति से प्रभावित हैं। हिंदू भी मीट खाते हैं। यह आपकी इच्छा है। अगर आप नहीं चाहते हैं, तो मांसाहार न करें। लेकिन नफरत न फैलाएं।’ अबू आजमी ने कहा कि आप मुसलमानों के मीट की दुकानें बंद कराएंगे, क्या ये उसके नुकसान की भरपाई करेंगे? मुसलमानों ने किसी धर्म के खिलाफ आज तक नहीं बोला है, लेकिन अगर आप उसके पास जाएंगे, उसके सामने नगाड़े बजाएंगे, वहीं रंग डालेंगे और वहीं छेड़ेंगे, तो झगड़ा होगा, ये सब बंद कर दीजिए आप। इससे आपसी भाईचारा और बढ़ेगा।
‘हिंदुओं के त्योहारों पर सड़कें बंद हो जाती हैं’
अबू आजमी ने कहा कि आज मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ी जा सकती है, लेकिन सड़कों पर सारे त्योहार मनाए जा सकते हैं। मैं किसी की निंदा नहीं करना चाहता हूं। अबू आजमी ने आगे कहा, ‘कांवड़िए सड़कों पर जल लेकर जाते हैं, उस दौरान कितने दिन सड़कें बंद रहती हैं। मुंबई में गणपति पर बायकला से लेकर लालबाग तक रोड बंद रहते हैं। लेकिन मुसलमानों के त्योहारों में अगर मस्जिद में जगह कम पड़ जाती है तो आप सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे।’
पीएम मोदी ने किया संघ मुख्यालय का दौरा
बता दें कि चैत्र नवरात्र के साथ भारतीय नव वर्ष विक्रमी संवत 2082 की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरे में उन्होंने रेशम बाग में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के केशव कुंज में करीब 14 साल बाद कदम रखा। पीएम मोदी ने आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे संघ प्रमुख श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोवलकर ‘गुरुजी’ को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने इस मौके पर भावुक संदेश भी लिखा। पीएम मोदी के इस दौरे पर मौजूदा संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ गर्मजोशी भी दिखी। पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच कई मौके पर बातचीत भी हुई।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
3 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
3 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
4 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
8 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
8 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines