PM Modi USA-Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर रहेंगे। शुक्रवार को पीएमओ ने इसकी जानकारी दी। पीएमओ के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन और प्रथम महिला डॉक्टर जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर रहेंगे।
पीएम मोदी की यात्रा न्यूयॉर्क में शुरू होगी, जहां पीएम 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे, जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उच्च स्तरीय संवाद जारी रखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन उसी शाम प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
ये भी पढ़ेंः International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी UN मुख्यालय में करेंगे योगाभ्यास
22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी और सीनेट के अध्यक्ष चार्ल्स शूमर सहित कांग्रेस के नेताओं के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
23 जून को, पीएम मोदी को संयुक्त रूप से अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी बिल्नकेन की ओऱ से एक लंच की मेजबानी की जाएगी। पीएम का प्रमुख सीईओ, पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ कई क्यूरेटेड इंटरैक्शन का कार्यक्रम है। वह प्रवासी भारतीयों के सदस्यों से भी मिलेंगे।
24 और 25 जून को मिस्र दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी बाद में 24-25 जून 2023 तक मिस्र के अरब गणराज्य की राजकीय यात्रा करने के लिए काहिरा की यात्रा करेंगे। यह यात्रा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी के निमंत्रण पर है। यह प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा होगी।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
20 mins agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
56 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
57 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 hr ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
2 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
3 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
5 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines