PM Modi to chair virtual G-20 Leaders Summit: दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 22 नवंबर को वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। शनिवार को विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा- ”जी20 अध्यक्षता के समापन से पहले भारत वर्चुअली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।”
वर्चुअल G20 लीडर्स समिट की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी20 सदस्यों के नेताओं के साथ ही 9 अतिथि देशों और 11 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन में इस घोषणा को सर्वसम्मति से अपनाया गया था।
शिखर सम्मेलन प्रमुख मुद्दों को संबोधित करेगा। इसके साथ ही नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के परिणामों और कार्रवाई पर बातचीत की जाएगी। इसके अलावा, 17 नवंबर को आयोजित दूसरे ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ के विचार-विमर्श भी इस चर्चा में शामिल होंगे।
इस साल जनवरी में पहले वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के दौरान केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया था। ग्लोबल साउथ के महत्व पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भौगोलिक रूप से इसका अस्तित्व हमेशा से रहा है, लेकिन संयुक्त प्रयासों से पहली बार इसे आवाज मिल रही है।
इस बीच विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा- वर्चुअल जी20 शिखर सम्मेलन से प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों सहित विभिन्न जी20 निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देने की उम्मीद है। भारतीय जी20 की अध्यक्षता में विकास की चुनौतियों पर फिर से ध्यान केंद्रित किया गया।
जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित कई द्विपक्षीय बैठकों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। जिसमें विश्व नेताओं के साथ जी20 देशों के साथ-साथ यूरोपीय संघ और नए जोड़े गए अफ्रीकी संघ के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की गई। भारत के पास 30 नवंबर, 2023 तक G20 की अध्यक्षता है। भारत वर्तमान में जी20 ट्रोइका का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील शामिल हैं, यह पहली बार है कि ट्रोइका में तीन विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे...', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण
39 mins agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
44 mins agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
2 hrs agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
4 hrs ago'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
7 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
8 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
10 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
11 hrs agoLIVE: आकासा एयर ने रियाद और जेद्दा की सभी उड़ानों के निलंबन को बढ़ाया
12 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines