कुमार गौरव, नई दिल्ली
National voters day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 1 करोड़ नए मतदाताओं से संपर्क करेंगे। बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीडिया को को दिए बयान में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कल नेशनल वोटर डे है। ऐसे में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी देशभर में नए मतदाताओं से संपर्क अभियान चला रही है। बता दें बीजेपी इस अभियान में नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार सात करोड़ नए मतदाता हैं
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार इस बार देश में सात करोड़ नए मतदाता है। उनका कहना था कि इससे पहले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भी युवा मतदाताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में इस बार भी पार्टी युवाओं को ही आगे रखने पर काम कर रही है। युवा वर्ग देश का भविष्य हैं और यही वर्ग तीसरी बार मोदी जी को दोबारा पीएम बनाएगा।
5000 जगहों पर नमो नव मतदाता कार्यक्रम कर रही बीजेपी
सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 25 जनवरी को भाजपा करीब 5000 जगहों पर नमो नव मतदाता कार्यक्रम कर रही है। जिसके तहत पीएम मोदी पहली बार मतदाता बनने जा रहे तकरीबन एक करोड़ युवाओं से संपर्क करेंगे। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आगे इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि वह बहुत ही अननेचुरल अलायंस है। इस अलायंस का जमीन लेवल पर कोई अस्तित्व नही है। बता दें बुधवार को पंजाब से सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आम आदमी पार्टी यहां सभी 13 लोकसभा में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके लिए बकायदा 40 प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इसके अलावा पश्चिमी बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पहले ही किसी भी पार्टी को अपना वोट प्रतिशत शेयर करने से इनकार कर चुकी है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
3 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines