हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पीएम मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात, पुतिन के भारत दौरे के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई अहम चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की. साथ ही दोनों नेताओं ने व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की. साथ ही दोनों नेताओं ने व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया. दोनों नेता साझा चुनौतियों का समाधान करने और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए.

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आज टेलीफोन पर हुई बातचीत-

* बातचीत में भारत-अमेरिका समग्र वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

* द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए साझे प्रयासों की गति बनाए रखने पर जोर दिया गया.

* महत्वपूर्ण तकनीकों, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

* क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने और साझा चुनौतियों का समाधान खोजने पर सहमति हुई.

* दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने इस बारे में खुद ट्वीट कर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई. हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की. भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.’

आपसी रिश्तों की प्रगति पर सहमति

दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर संतोष व्यक्त किया. प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के साझा प्रयासों में गति बनाए रखने के महत्व पर बल दिया.  

विज्ञापन

इस दौरान दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया, जो 21वीं सदी के लिए भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य एवं प्रौद्योगिकी के लिए उत्प्रेरक) के कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय महत्व रखते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola