Vande Bharat Express: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य रखा है कि वंदे भारत इस साल जून तक लगभग सभी राज्यों में पहुंच जाए।
हावड़ा में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि वंदे मेट्रो को 100 किमी से कम की दूरी और यात्रियों की दैनिक यात्रा के लिए डिजाइन किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पुरी और हावड़ा के बीच ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
और पढ़िए – Weather Update : हिट वेव के बीच आज इन 10 से ज्यादा राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट
पीएम मोदी की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर अश्विनी वैष्णव हावड़ा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यात्रा बेहद आरामदायक थी और यात्रा का सबसे अच्छा हिस्सा युवाओं और यात्रियों के साथ बातचीत करना था।
पीएम मोदी बोले- वंदे भारत देश की गति और प्रगति को दिखाती है
वहीं, पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई है जो आधुनिक और आकांक्षी भारत का प्रतीक है।
और पढ़िए – 28 मई को नए संसद भवन का होगा उद्घाटन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने PM मोदी को दिया न्योता
पीएम ने कहा, “जब भी वंदे भारत ट्रेन एक जगह से दूसरी जगह चलती है तो भारत की गति और प्रगति देखी जा सकती है।” उन्होंने कहा कि यह गति अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में देखी जा सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
33 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines