प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब गए हैं। वह जेद्दा गए हैं, जो सऊदी की आर्थिक राजधानी है। जेद्दा के लिए उनकी पहली यात्रा है। क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद पीएम मोदी की यह तीसरी यात्रा है, इससे पहले वह 2016 और 2019 में भी सऊदी अरब जा चुके हैं। विमान जैसे ही मोदी का जहाज सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, कई लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के विमान को घेर लिया।
असल में, सऊदी अरब की तरफ से यह पीएम मोदी का विशेष स्वागत था। सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एस्कॉर्ट किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री के विमान के एक तरफ तीन लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं। दरअसल प्रधानमंत्री के सम्मान और सुरक्षा और अगवानी की व्यवस्था साऊदी अरब की तरफ से की गई थी।
अपनी यात्रा को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?
सऊदी अरब के लिए प्रस्थान करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि “आज मैं क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत सऊदी अरब के साथ अपने लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देता है, जिसने हाल के वर्षों में रणनीतिक गहराई और गति प्राप्त की है। साथ मिलकर, हमने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है।”
प्रधानमंत्री ने लिखा कि “मैं सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भी उत्सुक हूं, जो हमारे देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में काम करना जारी रखता है और सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को मजबूत करने में अपार योगदान देता है।”
यह भी पढ़ें : 40 साल बाद जेद्दा शहर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री मोदी, सऊदी अरब ने दिया अनोखा सम्मान
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए सऊदी अरब में भारतीय राजदूत ने बताया कि 22 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पीएम की “बेहद महत्वपूर्ण” यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और दोनों देशों के बीच आर्थिक, रक्षा साझेदारी और राजनीतिक संबंधों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया, “भारत और सऊदी अरब के बीच एक रणनीतिक साझेदारी है। इसलिए, दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। यह एक बेहद महत्वपूर्ण यात्रा है।”
संबंधित खबरें
मेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
26 mins ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines