CEO forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने गुरुवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में विभिन्न ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मुलाकात की. IND-UK के बीच हुए CETA समझौते पर CEO फोरम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘बीते वर्षों में आप सभी बिजनेस लीडर्स के निरंतर प्रयासों से यह फोरम भारत-यूके स्टैटिक्स पार्टनरशिप के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है. अभी आपके विचारों को सुनकर मेरा विश्वास और भी गहरा हुआ है कि हम नैचुरल पार्टनर्स के रूप में और आगे बढ़ेंगे.’
यह समझौता दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझा प्रगति का रोडमैप
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के बीच यह वर्ष भारत-यूके संबंधों की स्थिरता बढ़ाने वाला रहा है. इस वर्ष जुलाई में मेरी यूके यात्रा के दौरान हमने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर सहमति बनाई थी. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री स्टारमर, की प्रतिबद्धता और उनके योगदान की हृदय से सराहना करता हूं’. उन्होंने कहा कि ‘यह केवल एक ट्रेड समझौता नहीं है, बल्कि विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझा प्रगति, साझा समृद्धि और साझा लोग का रोडमैप है. मार्केट एक्सेस के साथ यह समझौता दोनों देशों के MSME को मजबूती देगा और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा’.
जियो वर्ल्ड सेंटर का किया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर का दौरा किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारतीय कला एवं शिल्प से जुड़े उत्पादों का भी निरीक्षण किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने विभिन्न ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मुलाकात की.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
9 mins ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर SC की टिप्पणी
19 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
2 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines