हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

स्टूडेंट स्कॉलरशिप दोगुनी, AI प्रोगाम… इथोपिया के साथ इन 8 मुद्दों पर बनी सहमति, सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी

PM Modi Ethiopia Visit: मंगलवार को पीएम मोदी ने इथोपिया के पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई खास मुद्दों पर सहमति बनी. इथोपिया के पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा.

विज्ञापन
Credit: Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इथोपिया दौरा काफी सफल रहा. मंगलवार को पीएम मोदी ने मंगलवार को इथोपिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए तीन अहम मुद्दों पर चर्चा की. जिनमें फूड और हेल्थ सिक्योरिटी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्टर्कचर (DPI), क्षमता बिल्डिंग शामिल हैं. दोनों देशों के बीच पॉलिटिकल, आर्थिक, सुरक्षा, बिजनेस, निवेश समेत करीब 8 मुद्दों पर सहमति बनी.

मजबूत हुए भारत-इथोपिया के रिश्ते

प्रधानमंत्री मोदी और पीएम अबी अहमद के बीच हुई बातचीत ने भारत और इथोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया है. दोनों नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) के नए प्रोगाम शुरू करने और स्टूडेंट स्कॉलरशिप को दोगुना करने पर भी चर्चा की, जिससे इथोपिया के ज्यादा से ज्यादा छात्रों को भारत में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: इथोपिया के PM ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए खुद चलाई कार, जॉर्डन में भी हुआ था भारतीय पीएम का अनोखा स्वागत

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने इथोपिया के पीएम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथी देशों का समर्थन भारत को मजबूती देता है. उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों को और गहरा करने की बात भी दोहराई. इस दौरान पीएम अहमद अली ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में एक मॉर्डन और दूरदर्शी पार्टनरशिप बेहद जरूरी है, जो आत्मनिर्भरता और आपसी सहयोग पर टिकी हो.

पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे के लिए इथोपिया पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को ग्रेटर ऑनर निशान से सम्मानित किया. पीएम मोदी इथोपिया का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने आभार जताते हुए कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध सभ्यता से सम्मानित किया जाना, उनके लिए बेहद गौरव की बात है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं किंग अब्दुल्ला II? PM मोदी का क‍िया भव्‍य स्‍वागत, जानें नेटवर्थ और लाइफस्‍टाइल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola