अफ्रीका में हुए G20 समिट में, PM नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल डेवलपमेंट से लेकर कई वैश्विक संकटों से निपटने के लिए कुछ पहल के प्रस्ताव रखे. दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के मौजूदा पैमानों पर सवाल उठाते हुए भारत के एकात्म मानववाद (Integral Humanism) दर्शन को अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय मूल्य तरक्की ला सकते हैं.
समिट में PM ने कहा कि इस मामले में भारत का इतिहास बहुत अच्छा रहा है. इससे हमें अपनी मिली-जुली समझ को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, ताकि हम अच्छी सेहत को बढ़ावा दे सकें.
नए लेबर कोड ने कर्मचारियों के लाइफ को किया थोड़ा आसान, हेल्थ को लेकर मिली ये सौगात
इसके अलावा वैश्विक संकटों से निपटने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सामने रखे.
प्राकृतिक आपदा में हेल्थ इमरजेंसी
पीएम मोदी ने एक पहल का प्रस्ताव दिया कि प्राकृतिक आपदाओं और हेल्थ इमरजेंसी के लिए हेल्थकेयर रिस्पांस टीम बनाया जाना चाहिए. इस टीम में प्रशिक्षित मेडिकल एक्सपर्ट्स होने चाहिए, ताकि संकट के समय तुरंत राहत कार्य में जुट जाएं.
ड्रग्स-टेरर से कैसे निपटें
पीएम मोदी ने नशीले पदार्थों और आतंकवाद के गठजोड़ जैसी वैश्विक समस्या पर कहा कि फेंटेनिल जैसी घातक ड्रग्स न सिर्फ जन स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं बल्कि आतंकवादी फंडिंग का भी बड़ा जरिया बन रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इसे रोकने के लिए गवर्नेंस और सिक्योरिटी के अलावा फाइनेंस को भी साथ आना होगा.
डेवलपमेंट के कुछ नए तरीकों को अपनाने की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि कई दशकों से G20 के पहलों से दुनियाभर में आर्थिक वृद्धि हुई है, लेकिन अब भी बहुत बड़ी आबादी रिसोर्सेज से वंचित रह गई है. इसलिए नए पैरामीटर्स पर काम करने की जरूरत है. प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक शोषण को भी कम करने की जरूरत है.
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
25 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines