BJP leader Lal Krishna Advani will not attend Prana Pratistha Program of Ram Lalla in Ram temple Ayodhya: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। आडवाणी को इसके लिए न्योता दिया गया था। अभी तक उनके कार्यक्रम में शामिल होने की पूरी उम्मीद थी लेकिन अब ये खबर आई है कि वे अयोध्या नहीं जा रहे हैं।
आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे हैं और उन्होंने इसके लिए रथयात्रा निकाली थी। आडवाणी के समारोह में शामिल नहीं होने की वजह स्वास्थ्य कारण हैं। इसकी एक वजह कड़ाके की ठंड भी बताई जा रही है। आडवाणी ने राम मंदिर बनने के बीजेपी की इच्छा ही नहीं बल्कि मिशन बताया था और इसके लिए लड़ाई लड़ी और लंबे समय तक प्रयास किया।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir Security: अयोध्या बनी अभेद्य किला, सरयू में की जा रही नाव से गश्त
निमंत्रण किया था स्वीकार
इसके पहले ट्रस्ट ने उम्र और स्वास्थ्य कारणों का जिक्र कते हुए मुरली मनोहर जोशी और आडवाणी के समारोह में शामिल होने की संभावना कम ही बताई थी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि दोनों को समारोह में आने के लिए कहा गया है और उन्होंने निमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है।
राम नगरी में उत्सव का माहौल
अयोध्या में अब से कुछ ही घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। राम मंदिर समेत पूरे अयोध्या को सजाया गया है। देशभर से फिल्म, खेल, राजनीति और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या रवाना हो गए हैं। राम नगरी में उत्सव का माहौल है।
देश के कई राज्यों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सार्वजविक अवकाश की घोषणा की है। अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें-अयोध्या उदासीन थी, इसकी ‘श्री’ चली गई थी… क्यों कही अयोध्या के ‘राजा’ ने यह बात
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines