Parliament Budget Session : संसद का बजट सत्र चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। संसद में पीएम मोदी का शायराना अंदाज दिखा। उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस सरकार का दौर था, उस समय नीरज ने कुछ कविताएं लिखी थीं।
पीएम मोदी ने राज्यसभा में शायरी से मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब दिया कि ‘तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने कितने तूफानों को पार कर दिया जलाया है’। 1970 के दशक में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब नीरज ने ये कविताएं लिखी थीं।
यह भी पढ़ें : Parliament Budget Session : ‘आज मजबूरन जय भीम बोल रही है कांग्रेस’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
कांग्रेस के दौर में नीरज ने कविता लिखी थी-
बहुत अंधियारा, अब सूरज निकला चाहिए
जिस तरह से भी हो, ये मौसम बदला चाहिए।
मेरे देश उदास न हो, फिर दीप जलेगा, तिमिर ढलेगा।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था-
‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’।
यह भी पढ़ें : ‘कुछ लोग मैच्योर दिखने के लिए विदेश नीति पर बोलते हैं,’ पीएम का राहुल गांधी पर तंज
देव आनंद ने इमरजेंसी का सपोर्ट नहीं किया तो फिल्में बंद करा दीं : PM
पीएम मोदी ने कहा कि इस देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है। संविधान को किस प्रकार कुचला गया, संविधान की स्पिरिट को सत्ता सुख के लिए किस प्रकार रौंदा गया था, ये देश जानता है। इमरजेंसी में प्रसिद्ध सिनेमा कलाकार देव आनंद से कहा गया कि वे सार्वजनिक रूप से इमरजेंसी का समर्थन करें, लेकिन उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया। इसलिए दूरदर्शन पर देव आनंद की सभी फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया।
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
18 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
38 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
56 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines