PM Modi New Office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दफ्तर आज से बदल जाएगा. आज 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को मकर संक्रांति के शुभ मौके पर उनका दफ्तर (PMO) शिफ्ट हो रहा है और अब PMO साउथ ब्लॉक में नहीं, बल्कि दारा शिकोह रोड पर बना सेवा तीर्थ कॉम्पलैक्स होगा, जिसे सेंट्रल विस्टा री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय(PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) आज से शिफ्ट हो रहा है.
यह भी पढ़ें: RSS New Headquarter: 150 करोड़ में बना RSS का नया मुख्यालय अंदर से कैसा? देखें तस्वीरें
1189 करोड़ में बनाया गया पूरा भवन
बता दें कि 1947 में आजादी के बाद से ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) साउथ ब्लॉक में है, लेकिन अब इस दफ्तर को साउथ ब्लॉक से हटाकर सेंट्रल विस्टा कैंपस में शिफ्ट किया जा रहा है, जो अब नया केंद्रीय प्रशासनिक भवन होगा. इस भवन को ही अब PMO ऑफिस के साथ-साथ सेवा तीर्थ कहा जाएगा, जो करीब 1189 करोड़ रुपये में बना है और करीब 2.26 लाख वर्ग फुट एरिया में फैला हुआ है. वहीं पूरे सेवा तीर्थ में 3 अलग-अलग इमारतें बनी हैं, जिनकी भूमिका भी अलग-अलग है.
ये होंगी तीनों इमारतों की जिम्मेदारियां
बता दें कि सेवा तीर्थ कॉम्पलैक्स में 3 अलग-अलग बिल्डिंग बनाई गई हैं. इनमें एक बिल्डिंग सेवा तीर्थ-1 कहलाएगी, जो मुख्य इमारत है और जहां प्रधानमंत्री कार्यालय का काम होगा. दूसरी बिल्डिंग सेवा तीर्थ-2 है, जहां कैबिनेट सचिवालय का नया हेड ऑफिस है, जिसे दिसंबर 2025 में ही शिफ्ट कर दिया गया था. तीसरी बिल्डिंग सेवा तीर्थ-3 है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के कार्यालय होंगे.
यह भी पढ़ें: औरंगजेबपुर का नाम हुआ शिवाजी नगर, उत्तराखंड में 15 इलाकों के बदले गए नाम
ओपन फ्लोर मॉडल और शानदार कमरे
बता दें कि नया PMO ‘ओपन फ्लोर’ मॉडल के आधार पर बनाया गया है. यहां साउथ ब्लॉक की बंद और ऊंची दीवारें नहीं होंगी, बल्कि ओपन वर्क स्पेस होगा. ऑफिस मॉडर्न हैं, लेकिन सिंपल बनाए गए हैं. वहीं प्रधानमंत्री का प्राइवेट और सेरोमोनियल रूम बेहद शानदार बनाया गया है, जहां वे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे. भारत की सांस्कृतिक विरासत और 5000 साल पुरानी सभ्यता को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग को सजाया गया है.
मॉडर्न कॉन्फ्रेंस फैसिलिटी ‘इंडिया हाउस’
नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ के अंदर ‘इंडिया हाउस’ नामक मॉडर्न कॉन्फ्रेंस रूम बनाया गया है, जिसमें हाई लेवल की द्विपक्षीय बैठकें, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होंगे. पूरी बिल्डिंग में साइबर सिक्योरिटी और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन लाइंस का सिस्टम मिलेगा. इसके अलावा बिल्डिंग भूकंपरोधी है, यानी चाहे कितनी तीव्रता का भूकंप आ जाए, इस बिल्डिंग को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा. बिल्डिंग के अंदर ही सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: संभल में शाही जामा मस्जिद का नाम बदला! सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नया बोर्ड
क्या होगा अब नॉर्थ और साउथ ब्लॉक का?
बता दें कि साउथ ब्लॉक से प्रधानमंत्री कार्यालय आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा. नॉर्थ ब्लॉक से गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय पहले ही कर्तव्य भवन में शिफ्ट हो चुके हैं. अब साउथ और नॉर्थ ब्लॉक म्यूजियम बनेंगे. दोनों को ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ नामक पब्लिक म्यूजियम बनाया जाएगा. इसके लिए 19 दिसंबर 2024 को फ्रांस की म्यूजियम डेवलपमेंट एजेंसी के साथ एग्रीमेंट साइन हुआ था.
संबंधित खबरें
BJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
21 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
1 hr agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
4 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
8 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
11 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
12 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
14 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
21 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines