PM Modi Net Worth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को उनका जन्म हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीब 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने और दूसरी बार पीएम रहने के बावजूद उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनके पास न घर है, न कोई गाड़ी है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं कि आखिर पीएम मोदी के पास कितने रुपये की संपत्ति है।
प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO की वेबसाइट पर पीएम मोदी की कुल संपत्ति का ब्योरा दिया गया है। ब्योरे के मुताबिक, 31 मार्च 2022 तक पीएम मोदी की कुल संपत्ति 2 करोड़ 23 लाख रुपये थी। इनमें से अधिकांश रकम उनके बैंक अकाउंट्स में जमा हैं। इसके अलावा उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं, जिसकी कीमत पौने दो लाख रुपये के आसपास है।
अचल संपत्ति यानी घर या फिर जमीन की बात की जाए तो उनके पास खुद का कोई मकान नहीं है। पीएम मोदी के पास कोई जमीन भी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2002 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन को उन्होंने बाद में दान कर दिया था।
इन्वेस्टमेंट की बात की जाए तो प्रधानमंत्री ने किसी तरह का कही भी निवेश यानी इन्वेस्टमेंट नहीं किया है। सेविंग यानी बचत के नाम पर उनके पास 9 लाख से ज्यादा की रकम है, जो पोस्ट ऑफिस में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स में जमा हैं। इसके अलावा उनके पास एक लाख 89 हजार रुपये की बीमा पॉलिसी भी है।
क्या आपको पता है, पीएम मोदी को कितनी मिलती है सैलरी?
पीएम मोदी को भारत सरकार की ओर से करीब 2 लाख रुपये की सैलरी हर महीने दी जाती है। पीएम मोदी की सैलरी में बेसिक पे के अलावा सांसद के तौर पर मिलने वाला भत्ता, डेली अलाउंस समेत अन्य भत्ता शामिल होता है।
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
46 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
46 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
15 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines