PM Modi Meet EX IFS in Kuwait: पीएम नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को कुवैत पहुंचे। यह पिछले 43 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा है। कुवैत पहुंचने पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। हालांकि इससे पहले मोदी ने दिल छू लेने वाला एक काम किया, जिससे हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। पीएम मोदी से एक युवती ने कुवैत जाने पर नाना से मिलने की अपील की थी।
प्रधानमंत्री ने कुवैत यात्रा के पहले दिन भारतीय विदेश सेवा के 101 साल के पूर्व अधिकारी मंगल सैन हांडा से मुलाकात की। पूर्व अधिकारी की नातिन ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से कुवैत यात्रा पर उनके नाना से मिलने का अनुरोध किया था। कुवैत पहुंचते ही पीएम मोदी ने अपना वादा निभाते हुए पूर्व आईएफएस अधिकारी से मुलाकात की।
श्रेया ने सोशल मीडिया पर की ये पोस्ट
पूर्व आईएफएस अधिकारी की नातिन का नाम श्रेया है। श्रेया ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध है वह कल प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान मेरे नानाजी पूर्व IFS अधिकारी से मुलाकात करें। नाना मंगल सैन आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। आपके कार्यालय को विस्तृत जानकारी मेल की गई है। श्रेया को उम्मीद नहीं थी कि उनकी मुराद पूरी होगी।
ये भी पढ़ेंः कुवैत में मिनी हिंदुस्तान दिख रहा… कम्यूनिटी प्रोग्राम में बोले PM मोदी
श्रेया की पोस्ट पर पीएम मोदी ने लिखा, बिल्कुल! मैं आज कुवैत में मंगल सैन हांडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं। इसके बाद श्रेया ने पीएम मोदी को रिप्लाई देते हुए कहा आपसे प्रतिक्रिया पाना हमारे लिए सम्मान की बात है सर। आपने एक बार फिर हमारा दिल जीत लिया है। उनकी मुस्कान हमारे लिए मायने रखती है।
ये भी पढ़ेंःBJP सांसद पीपी चौधरी कौन? जो ‘एक देश एक चुनाव’ पर बनी JPC कमेटी का नेतृत्व करेंगे
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
15 mins ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
2 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
2 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
6 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
7 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
8 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
8 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
9 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
9 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines