PM Modi in RSS Centenary Celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज RSS के 100 साल पूरे होने पर दिल्ली में संघ कार्यक्रम में शिरकत की. इस कार्यक्रम में उन्होंने 100 रुपये का सिक्का और नया डाक टिकट जारी किया है. पीएम ने इन दोनों विशेष चीजों के बारे बताया और इसमें अंकित चिन्हों की खासियत भी बताई. 100 रुपये के सिक्के में एक तरफ राष्ट्रीय चिन्ह बना है और दूसरी तरफ भारत माता की तस्वीर छपी है.
क्यों खास है नया सिक्का?
RSS कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जो 100 रुपए के नए सिक्कों को जारी किया है. इन सिक्कों पर भारत माता की तस्वीर छपी है, जो आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है. यह सिक्का समर्पणभाव को नमन करते स्वयंसेवक के रूप में दिखाई देता है. पीएम बोले आज सरकार ने विशेष डाक टिकट और सिकेका जारी किया है जो राष्ट्रीय चिन्ह है.
ये भी पढ़ें-CM ने उद्योगपतियों को दिया पंजाब में निवेश का आमंत्रण, बोले- हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं
PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज महानवमी के मौके पर पीएम मोदी ने आरएसएस के कार्यक्रम की शुरुआत देशवासियों को नवरात्रि की बधाई देते हुए किया. वे बोले कल विजयदशमी है. अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व. ऐसे महान पर्व पर 100 साल पहले RSS की स्थापना हुई थी. यह संयोग नहीं था, यह हमारी आगे आने वाली पीढ़ी के स्वयंसेवकों के लिए सौभाग्य है कि संघ के 100 वर्ष जैसा अवसर देखने को मिल रहा है. पीएम बोले- आज इस अवसर पर राष्ट्र सेवा के संकल्प को समर्पित हर स्वयंसेवक को मैं शुभकामना देता हूं.
दिल्ली में था कार्यक्रम
संघ की शताब्दी का यह कार्यक्रम आज दिल्ली में आयोजित किया गया था. आज के कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद थे. यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने करवाया था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी शामिल हुए.
ये भी पढ़ें-बिहार SIR की फाइनल रिपोर्ट पर CEC ज्ञानेश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, नामांकन सूची में नाम नहीं तो क्या करें?
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
35 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines