हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi के कुवैत दौरे के क्या मायने? प्रधानमंत्री के लिए क्यों खास है ये विदेशी दौरा

PM Modi Kuwait Visit Latest Update: प्रधानमंत्री आज और कल यानी 21-22 दिसंबर को खाड़ी देश कुवैत के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा कई लिहाज से खास होने वाला है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के कुवैत दौरे के क्या मायने हैं?

विज्ञापन

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी की कुवैत यात्रा कई मायनों में बेहद खास होने वाली है। 43 साल बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत की धरती पर कदम रखेंगे। बता दें कि इससे पहले 1981 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी कुवैत गई थीं। तब से किसी प्रधानमंत्री ने पद पर रहते हुए कुवैत का दौरा नहीं किया है। तो आइए जानते हैं कि पीएम मोदी का यह दौरा क्यों खास हो सकता है?

विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट

पीएम मोदी की कुवैत यात्रा पर ट्वीट करते हुए विदेश मंत्रालय ने लिखा कि भारत और कुवैत के बीच अच्छे रिश्ते हैं। इसकी जड़ें इतिहास में हैं। भारत कुवैत के बड़े ट्रेड पार्टनर्स में से एक है। कुवैत में भारतीय प्रवासी काफी अधिक हैं। ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें- कभी पोर्न का विकल्प तो कभी फिजीकल रिलेशन की सलाह, पुतिन के अजीबोगरीब बयान

पीएम मोदी को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुवैत में भव्य स्वागत किया जाएगा। कुवैत में एंट्री के साथ पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ पीएम मोदी की कई बैठकें होंगी। कुवैत के प्रधानमंत्री भी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

क्यों खास है कुवैत?

बता दें कि कुवैत GCC (Gulf Cooperation Council) का हिस्सा है। GCC देशों की फेहरिस्त में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर और ओमान का नाम भी शामिल है। 2014 में सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी कुवैत को छोड़कर सभी GCC देशों का दौरा कर चुके हैं। 2022 में पीएम मोदी कुवैत जाने वाले थे, लेकिन कोविड महामारी के कारण यह यात्रा रद्द कर दी गई थी।

भारत-कुवैत के रिश्ते

कुवैत कई बार GCC का अध्यक्ष रह चुका है। वहीं कुवैत में भारतीय प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक है। कुवैत भारत के सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर्स में से एक है। भारत कुवैत से बड़ी संख्या में कच्चा तेल आयात करता है। 3 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात के साथ कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है। पिछले 1 साल यानी 2023-24 में भारत और कुवैत का द्विपक्षीय व्यापार 10.47 अरब डॉलर (₹824,934,480,000) था। भारत फ्री ट्रेड के लिए GCC देशों से बातचीत में जुटा है, जिसमें कुवैत का भी अहम रोल रहने वाला है।

पीएम मोदी का शेड्यूल

कुवैत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी एक श्रमिक शिविर का दौरा करते नजर आएंगे। साथ ही वो 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। कुवैत के अमीर ने पीएम मोदी को इस समारोह में आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें- Elon Musk को मारने की साजिश का पर्दाफाश? सोशल मीडिया यूजर्स का सनसनीखेज दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें