हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi का WhatsApp चैनल शुरू, इन स्टेप्स को फॉलो करके जुड़ सकते हैं आप

विज्ञापन
PM Modi Joins WhatsApp Channels

PM Modi WhatsApp Channel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉट्सएप चैनल शुरू हो गया है। यह खबर समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा की है। इसमें पीएम मोदी के वॉट्सएप चैनल का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। यानी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपना वॉट्सएप चैनल हो गया है। जहां लोगों को उनके बारे में अपडेट्स मिल सकेंगे। बुधवार को लॉन्च किए गए मेटा के नए फीचर के जरिए एडमिन अपने फॉलोअर्स के साथ टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल शेयर कर सकते हैं। पीएम मोदी ने इस चैनल पर अपनी पहली पोस्ट की। उन्होंने नई संसद में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- वॉट्सएप कम्यूनिटी से जुड़कर रोमांचित हूं! यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है। आइए यहां जुड़े रहें।

क्या है वॉट्सएप चैनल? 

वॉट्सएप चैनल वन-वे ब्रॉडकास्ट टूल है। इसके जरिए एडमिन को फॉलोअर्स के साथ टेक्स्ट से लेकर मल्टीमीडिया और पोल तक विभिन्न प्रकार का कंटेट शेयर किया जा सकता है। यूजर ऐप के भीतर ही अपनी पसंद के व्यक्तियों और संगठनों के साथ जुड़े रह सकते हैं।

कहां मिलेंगे ये चैनल?

ये चैनल वॉट्सएप के अपडेट नाम के नए टैब में ढूंढ़े जा सकते हैं। यहां आपको स्टेटस और आपके द्वारा फॉलो किए जाने वाले चैनल मिलेंगे। हालांकि ये परिवार, दोस्तों और ग्रुप्स के साथ आपकी चैट से अलग होंगे। कुछ चैनल लोकेशन या फिर देश के आधार पर भी फिल्टर किए जाते हैं। आप ऐसे चैनल भी देख सकते हैं जो फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर नए, सबसे सक्रिय और लोकप्रिय हैं। आप किसी के चैनल पर मैसेज तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन पोल जैसी चीजों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आप इमोजी का उपयोग करके प्रतिक्रिया दे सकते हैं और कुल रिएक्शन की संख्या भी देख सकते हैं। हालांकि आप कैसी प्रतिक्रिया देते हैं, यह फॉलोअर्स को नहीं दिखाया जाएगा।

पीएम मोदी के वॉट्सएप चैनल से कैसे जुड़ें? 

यदि आपका वॉट्सएप अपडेट नहीं है तो सबसे पहले इसे अपडेट करें। इसके बाद आपको स्टेटस की जगह अपडेट का ऑप्शन नजर आएगा। इसके बाद ‘फाइंड चैनल’ के फीचर पर जाएं और “नरेंद्र मोदी” सर्च करें। इसे फॉलो करने के लिए आपको + बटन पर क्लिक करना होगा।

pm modi whatsapp channel

हालांकि ऐसा हो सकता है कि आपको फिलहाल ये ऑप्शन न दिखे क्योंकि कंपनी ने अभी इसे रोलआउट किया है। सभी यूजर्स के पास इसे पहुंचने में थोड़ा टाइम लग सकता है। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वहीं अगले लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी सोशल मीडिया के जरिए अपने कैंपेन को आगे बढ़ाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें