लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक खास पत्र सौंपा. इस मुलाकात के दौरान बिरला ने पीएम मोदी की तरफ से बधाई संदेश दिया और तारिक रहमान को जल्द से जल्द भारत आने का न्योता भी दिया. बिरला ने भारत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इसके अलावा ओम बिरला ने फोन पर भी बात कर पीएम मोदी का संदेश नए प्रधानमंत्री तक पहुंचाया.
पीएम मोदी का खास संदेश क्या था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “मैं बांग्लादेश में अभी संपन्न हुए संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत और बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर आपको हार्दिक बधाई देता हूं”. मोदी ने तारिक रहमान के साथ-साथ उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा और बेटी जाइमा को भी अपनी सुविधानुसार भारत आने के लिए आमंत्रित किया है. पत्र में लिखा गया है कि भारत में आपका भव्य स्वागत किया जाएगा. पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि रहमान का नेतृत्व बांग्लादेश को शांति, स्थिरता और समृद्धि के रास्ते पर ले जाएगा.
शपथ ग्रहण समारोह और भारत का प्रतिनिधित्व
इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पहले से तय कार्यक्रमों के कारण प्रधानमंत्री मोदी इस समारोह में शामिल नहीं हो सके. उनकी जगह भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ढाका पहुंचे. बिरला की इस यात्रा और मुलाकात को दोनों देशों के बीच भविष्य के मजबूत रिश्तों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
पड़ोसी देशों के बीच भरोसे का रिश्ता
भारत और बांग्लादेश के रिश्ते साझा इतिहास और समान आकांक्षाओं की बुनियाद पर टिके हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया है कि भारत अपने पड़ोसी देश की तरक्की और खुशहाली में हमेशा साथ खड़ा है. तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और सांस्कृतिक संबंधों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है. ओम बिरला की इस यात्रा ने साफ कर दिया है कि नई सरकार के साथ भी भारत अपनी पुरानी और गहरी दोस्ती को प्राथमिकता देता रहेगा.
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
40 mins agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
57 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines