PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को तुर्की और सीरिया से लौटे बचाव दल के सदस्यों से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके काम को सराहा। कहा कि ऑपरेशन दोस्त के तहत भारतीय बचाव दल ने शानदार काम किया है। इस मौके पर NDRF के डीजी अतुल करवाल भी मौजूद रहे।
पीएम ने कहा कि हम सभी ने वो तस्वीरें देखी हैं जहां एक मां माथे पर चूम कर आपको आशीर्वाद दे रही थी। 2001 में जब गुजरात में भूकंप आया था, तब मैंने वॉलंटियर के तौर पर काम किया था और मैंने लोगों को बचाने में आने वाली दिक्कतों को देखा है।
पीएम ने डॉग स्क्वायड को भी सराहा
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन दोस्त से जुड़ी पूरी टीम ने बहुत बेहतरीन काम किया है। यहां तक कि हमारे बेज़ुबान दोस्तों डॉग स्क्वायड के सदस्यों ने भी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया है। आप सभी पर देश को बहुत गर्व है।
और पढ़िए – Today Headlines, 21 Feb 2023: भारत का UPI सिंगापुर के PayNow से जुड़ेगा, यूजीसी नेट परीक्षा आज से 24 फरवरी तक
हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति ने हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की सीख दी है। इसलिए तुर्किए हो या फिर सीरिया हो, पूरी टीम ने इन्हीं भारतीय संस्कारों का प्रदर्शन किया है। हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं।
उन्होंने कहा कि तिरंगा लेकर हम जहां भी पहुंचते हैं, वहां एक आश्वासन मिल जाता है कि अब भारत की टीमें आ चुकी हैं, तो हालात ठीक होने शुरू हो जाएंगे। तिरंगे की यही भूमिका हमने कुछ समय पहले यूक्रेन में देखी।
अब तक 46 हजार से अधिक लोगों की गई जान
दरअसल, तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 46,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। तुर्की में तीन लाख से अधिक अपार्टमेंट अब नष्ट हो गए हैं और कई अभी भी लापता हैं।
तुर्की के दक्षिण-पूर्वी कहमनमारस प्रांत में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद 40 से अधिक आफ्टरशॉक्स तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में आए। भूकंप इतना भयानक था कि इमारतों के मलबे के नीचे हजारों को दफन कर गया।
रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये और उत्तरी सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से धरती को काफी नुकसान पहुंचा है। धरती में दो बड़े क्रैक आए हैं, जिनमें से एक क्रैक 300 किलोमीटर का है। यहां जमीन दो विपरीत दिशाओं में 23 फीट तक खिसक गई।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Rozgar Mela: पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश से बढ़ रहे रोजगार के नए अवसर
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
12 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines