PM Modi Hyderabad Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि तेलंगाना-आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आज यहां 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
हैदराबाद के परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हैदराबाद में करीब 70 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया गया है। आज यहां 13 MMTS सर्विस शुरू हुई है, MMTS का तेज़ी से विस्तार हो सके जिसके लिए तेलंगाना के लिए 600 करोड़ रुपए रखे गए हैं। पीएम ने कहा कि रेलवे के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा यहां हाईवे के प्रोजेक्ट का तेज़ी से विकास किया जा रहा है। केंद्र सरकार तेलंगाना में आधुनिक नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जुटी है।
पीएम बोले- एनडीए सरकार तेलंगाना के लोगों के लिए समर्पित
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार तेलंगाना के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित है। हम ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का नया भारत, 21वीं सदी का नया भारत, देश के कोने-कोने में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है। केंद्र सरकार भी तेलंगाना में हाईवे नेटवर्क का तेजी से विकास कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयास की वजह से आज तेलंगाना में नेशनल हाइवे की लंबाई दोगुनी हो चुकी है। साल 2014 में यहां करीब 2500 किलोमीटर लंबा नेशनल हाइवे था जो आज बढ़ कर 5,000 किलोमीटर पहुंच गई है। इस समय भी तेलंगाना के विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है जिसमें ‘गेम चेंजर’ हैदराबाद रिंग रोड भी शामिल है।
पीएम बोले- कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से बौखलाए हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं, ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुनबे को फलता-फूलता देखना पसंद है। तेलंगाना को ऐसे लोगों से सतर्क रहना ज़रूरी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इनके तीन मतलब सत्य थे, पहला इनके ही परिवार की जय-जयकार हो, दूसरा करप्शन का पैसा इनके पास आता रहे और तीसरा जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते थे वह पैसे इनके भ्रष्ट ईको सिस्टम के अंदर बांटने में काम आ जाए। ये तिलमिलाए हुए हैं, बौखलाहट में कुछ भी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसे कई राजनीतिक दल कोर्ट पहुंच कि हमें सुरक्षा दो कि हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं, कोर्ट ने वहां भी उन्हें झटका दे दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के विकास को लेकर… तेलंगाना के लोगों के विकास को लेकर जो सपना आपने देखा था उसको पूरा करना केंद्र की NDA सरकार अपना कर्तव्य समझती है। हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मॉडल को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में, एनडीए सरकार औद्योगिक और कृषि विकास दोनों के लिए तैयार है।
पीएम मोदी बोले- मुझे उस वक्त निराशा महसूस होती है…
पीएम मोदी ने कहा कि टेक्सटाइल क्षेत्र वह है जो किसानों और मजदूरों दोनों को सशक्त बनाता है। हमने देश भर में 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का फैसला किया है और इनमें से 1 तेलंगाना में स्थापित किया जाएगा। यह न केवल रोजगार को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य में समग्र विकास भी सुनिश्चित करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है, लेकिन मैं निराश हो जाता हूं जब केंद्र सरकार द्वारा विकास और कल्याणकारी उपाय राज्य सरकारों द्वारा उत्पन्न बाधाओं के कारण अच्छी तरह से फलीभूत नहीं होते हैं। तेलंगाना में ऐसा होता रहा है। मैं तेलंगाना सरकार से आग्रह करता हूं कि वह ऐसा न करें और अपने विकास के उपायों को तेज करें..ताकि राज्य के लोगों को पीड़ित न बनाया जा सके..ताकि राज्य को समृद्धि से रहित जगह न बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
12 mins agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
58 mins agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
2 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
3 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
3 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
3 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
4 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
4 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
4 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines