PM Modi held cabinet meeting amid special session of Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के विशेष सत्र के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। यह बैठक संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में आयोजित की गई। बता दें कि यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, इस बीच अटकलें हैं कि कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं के लिए आरक्षण, एक राष्ट्र, एक चुनाव और देश का नाम बदलने के संबंध में चर्चा हुई होगी।
कैबिनेट बैठक बुलाने से पहले पीएम ने मंत्रियों के साथ मीटिंग
कैबिनेट बैठक बुलाने से पहले भी पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों के संग एक मीटिंग की। यह मीटिंग संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के कमरे में बुलाई गई। इस बैठक में मंत्री प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन शामिल हुए।
पुरानी संसद में पीएम ने दिया आखिरी भाषण
वहीं, पुरानी संसद भवन में सोमवार को संसद की कार्यवाही का आखिरी दिन रहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान 50 मिनट का आखिरी भाषण दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद करते हुए कहा- ‘ये वो सदन है, जहां पंडित नेहरू का स्ट्रोक ऑफ मिडनाइट की गूंज हम सबको प्रेरित करती है। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम का आंदोलन भी इसी सदन ने देखा था।’
संसद का विशेष सत्र मंलगवार को होगा नए संसद में भवन में
संसद के विशेष सत्र को लेकर लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक सभी सांसदों को मंगलवार सुबह 9.30 बजे ग्रुप फोटो के लिए बुलाया गया है। इसके लिए पुरानी इमारत के भीतरी प्रांगण में व्यवस्था की गई है। बता दें कि आज के विशेष संसद सत्र लोकसभा और राज्यसभा को कल यानी मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। मंगलवार को संसद का अगला सत्र नई संसद भवन में शुरू होगा।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
46 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
1 hr agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines