PM Modi Hands Over G20 Chairmanship To Brazilian President Lula: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रविवार को G20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया। समिट के समापन के बाद पीएम मोदी ने ब्राजील को G20 की अध्यक्षता सौंप दी। अब अगले एक साल तक ब्राजील G20 का अध्यक्ष रहेगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं ब्राजील के राष्ट्रपति और मेरे मित्र लूला डी सिल्वा को बधाई देना चाहता हूं और उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपना चाहता हूं।
ब्राजील आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर को इस विशिष्ट समूह की अध्यक्षता का कार्यभार संभालेगा। इस अवसर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हित के विषयों को आवाज देने के प्रयासों के लिए भारत को धन्यवाद दिया।
लूला डी सिल्वा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को राजनीतिक ताकत हासिल करने के लिए स्थायी, गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में नए विकासशील देशों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम विश्व बैंक और IMF में उभरते देशों के लिए अधिक प्रतिनिधित्व चाहते हैं।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने कहा कि जब हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए गए, उस समय मैं बहुत भावुक हो गया। मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व है क्योंकि अहिंसा का मैंने कई दशकों तक पालन किया है। यही ऐसा कारण था कि मैंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तो मैं भावुक हो गया।
पीएम मोदी ने वर्चुअल सेशन का प्रस्ताव रखा
इस मौके पर मोदी ने नवंबर के अंत में जी20 का वर्चुअल सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि मेरा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में, हम G20 का एक वर्चुअली सेशन आयोजित करें। हम इस शिखर सम्मेलन में तय किए गए विषयों की समीक्षा उस वर्चुअल सेशन में कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप सभी वर्चुअल सेशन में जुड़ेंगे। इसके साथ, मैं जी20 शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करता हूं।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में फायरिंग की असल वजह आई सामने, 5 लोगों की हुई है मौत
22 mins agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
53 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
56 mins agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
1 hr agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
8 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
10 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines