पीएम नरेंद्र मोदी आज शनिवार 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत देशभर के 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। इस अवसर पर वह युवाओं को उनके भविष्य के लिए संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप ये 15वां रोजगार मेला पूरे देश में 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य देश के युवाओं को मजबूत बनाना और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
कई विभागों को किया गया शामिल
इस रोजगार मेले के माध्यम से चुने गए अभ्यर्थी देश के कई हिस्सों से शामिल होंगे हैं और केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, राजस्व विभाग, कार्मिक, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, रेल मंत्रालय और विभागों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली NCR के 60 लाख वाहनों को इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल, क्या हैं सरकारी आदेश?
रोजगार मेला का उद्देश्य
रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त करना है। ये पहल न केवल युवाओं के लिए बेहतर करियर का अवसर प्रदान करती है, बल्कि देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत बनाती है।
पहले भी आयोजित किया गया था रोजगार मेला
इससे पहले, 23 दिसंबर 2024 को पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार देश के युवाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार और नौकरी मिली है। पीएम ने कहा था कि पिछले डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को सरकारी मिली है। आज का युवा जोश और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा था कि आज के समय में हर सेक्टर में युवा अपना नाम कमा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
10 mins agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर सबसे ठंडा दिन, सफदरजंग में था 20.7°C तापमान
16 mins agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
22 mins agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
28 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
8 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines