दक्षिण अफ्रीका में G-20 सम्मेलन होना है। इसके लिए पीएम मोदी भारत से रवाना हो गए हैं। 21 से 23 नवंबर तक पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रहेंगे। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग आयोजन होगा। विदेश दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वे वसुधैव कुटुम्बकम और एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की हमारी दृष्टि के अनुरूप शिखर सम्मेलन में भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 20वें G20 शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। G20 सम्मेलन 22 और 23 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी तीन प्रमुख सत्रों में हिस्सा लेंगे और वैश्विक आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, खाद्य प्रणाली और ग्लोबल साउथ की आवाज को प्रमुखता से प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन की थीम “Solidarity, Equality and Sustainability” है। सम्मलेन के दौरान भारत IBSA (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) की त्रिपक्षीय शिखर बैठक भी भाग लेगा। इस बैठक में Global South और विकासशील देशों के सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें: ‘दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति का जुबान पर कंट्रोल नहीं’, अमेरिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, G20 समिट का किया बॉयकॉट
पीएम ने कहा कि साझेदार देशों के नेताओं के साथ वार्ताओं और शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाले छठे IBSA शिखर सम्मेलन में भागीदारी की प्रतीक्षा कर रहा हूं। इस यात्रा के दौरान, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद करने का भी मुझे इंतजार है, जो भारत के बाहर सबसे बड़े भारतीय समुदायों में से एक है।
यह भी पढ़ें: 1995 का वो मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह, जब जमीन पर बैठे थे मोदी; इस वक्त क्यों वायरल हो रही ये तस्वीर?
इधर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इजरायल दौरे पर हैं। उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इजरायल ने मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) की बातचीत औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए Terms of Reference (ToR) पर हस्ताक्षर किए हैं।
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
10 mins agoजंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
14 mins agoराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के मार्च का मामला
20 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
33 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines