पीएम मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों से जीएसटी रिफॉर्म पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में मैं 70 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुका हूं। कांग्रेस सरकार के दौरान, कोई भी मंत्री शायद ही पूर्वोत्तर का दौरा करता था। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने पूर्वोत्तर का 800 से अधिक बार दौरा किया है। जब हमारे मंत्री जाते हैं, तो वे दूरगामी जिलों और गांवों में जाने का प्रयास करते हैं।
जीएसटी पर कही बात
पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल की मेरी यात्रा विशेष बन गई है। नवरात्रि के पहले दिन मुझे इतने खूबसूरत पहाड़ देखने को मिले। आज अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं। जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो गया है। अरुणाचल को बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन और कई अन्य क्षेत्रों की परियोजनाएं दी गई हैं। कहा कि उत्तर पूर्व मुझे दिल से पसंद है, और इसलिए हमने दिल की दूरी मिटाई है और दिल्ली को आपके पास लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अब बचेंगे लोगों के 2.5 लाख करोड़ रुपये’, पीएम मोदी ने टैक्स सुधार को क्यों बताया ‘बचत उत्सव’
स्वेदशी अपनाने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोग नमस्कार से पहले जय हिंद कहते हैं। आप स्वयं से पहले राष्ट्र को रखते हैं। राष्ट्र आत्मनिर्भरता की अपेक्षा करता है। भारत तभी विकसित होगा जब वह आत्मनिर्भर बनेगा, जिसके लिए स्वदेशी का मंत्र बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि समय की मांग है कि हम स्वदेशी अपनाएं। स्वदेशी खरीदें। स्वदेशी बेचें। गर्व से कहो, यह स्वदेशी है।
पीएम ने दिया ‘नागरिक देवो भव:’ का मंत्र
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच का, अरुणाचल को, पूरे पूर्वोत्तर को, बहुत नुकसान हुआ है। कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है। पूर्वोत्तर में विकास पहुंचने में दशकों लग गए। अरुणाचल को प्रकृति का वरदान प्राप्त है। उस समय की दिल्ली सरकार ने अरुणाचल प्रदेश और उसके लोगों की उपेक्षा की। पीएम ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियों को लगता था कि अरुणाचल प्रदेश में बहुत कम लोग रहते हैं, वहां सिर्फ 2 लोकसभा सीटें हैं, तो इस राज्य पर ध्यान क्यों दिया जाए? पूरा पूर्वोत्तर विकास में पिछड़ रहा था। हमारी प्रेरणा वोटों और सीटों की संख्या नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम का विचार है। हमारा एकमात्र मंत्र ‘नागरिक देवो भव:’ है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
5 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
6 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
8 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
9 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
9 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
10 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines