हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचेंगे कामाख्या, जानें फीचर्स और रूट-किराया

Vande Bharat Sleeper Train: देश को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल गई है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही अब हावड़ा से कामाख्या तक के सफर का समय कम हो गया है. मालदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन को पायलटों और यात्रियों से भी मुलाकात की.

विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाते प्रधानमंत्री मोदी.

Vande Bharat Sleeper Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं और कोलकाता में वे मालदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो हावड़ा से कामाख्या तक 958 किलोमीटर लंबा 21 घंटे का रास्ता 14 घंटे में पूरा कर लेगी, यानी पश्चिम बंगाल से असम तक सफर का समय कम हो गया.

16 कोच वाली ट्रेन में हैं स्लीपर सीटें

बता दें कि ट्रेन में कुल 16 कोच हैं, जिनमें 11 थर्ड AC, 4 सेकंड AC और 1 फर्स्ट AC कोच है. इस ट्रेन का स्पीड राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज और किराया भी राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा है. गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड AC का किराया करीब 2300 रुपये है. वहीं ट्रेन की नॉर्मल स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा और मैक्सिमम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. पहले ट्रेनों में चेयरकार थीं, लेकिन अब स्लीपर सीटेंं भी होंगी.

ट्रेन का इंटीरियर बेहद आरामदायक

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर आधुनिक तकनीकों से युक्त है और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. हर बर्थ, लाइटिंग और कोच को ऐसे बनाया गया है कि लंबा सफर बोर और थकाने वाला न लगे. ट्रेन में डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी, UVS टेक्नोलॉजी है, जो हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करेगी. UVS कोच की हवा को फिल्टर करके ताजी हवा अंदर छोड़ेगा, जिससे असर से किसी को किसी से इन्फेक्शन नहीं होगा.

विज्ञापन

ट्रेन के अंदर कवच सिक्योरिटी सिस्टम

वंदे भारत स्लीर ट्रेन ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ सुरक्षा के मामले में भी काफी एडवांस है. यह ट्रेन की स्पीड और सिग्नल पर नजर रखेगा. इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, मॉडर्न कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम लगे हैं. बाहरी लुक भी आधुनिक और एयरोडायनामिक है. ट्रेन के दरवाजे ऑटोमैटिक होंगे, जो स्टेशन पर रुकने और चलने के समय अपने आप खुलेंगे और बंद होंगे. हाई क्वालिटी के कंबल, कवर और एडवांस्ड बेडरोल भी यात्रियों को दिए जाएंगे.

हर कोच में मिलेगी कुशन वाली बर्थ

ट्रेन में यात्रियों के लिए कैटरिंग सर्विस भी होगी, जिससे खाना-पीना मिलेगा. ट्रेन के हर कोच में कुशन वाली एर्गोनोमिक बर्थ लगाई गई हैं और बाहर के शोर को कम करने की तकनीक भी इसमें मिलेगी. ऑनबोर्ड स्टाफ यूनिफॉर्म में मौजूद रहेंगे और मेडिकल की सर्विस भी उपलब्ध रहेगी. कुल मिलाकर इंडियल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और आरामदायक सफर को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को डिजाइन किया और तैयार करके पटरी पर उतारा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola