PM Modi on Maoist Terrorism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार माओवादी आतंकवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. माओवादी आतंकवादी संगठनों पर पुलिस कार्रवाई और उनके द्वारा किए जाने वाले हमलो से होने वाले रक्तपात पर उनका दर्द छलका. उन्होंने कहा कि हिंसा और रक्तपात देखकर मेरा मन दुखी होता है. छत्तीसगढ़ पिछले कई सालों से माओवादी आतंकवाद के खतरे से जूझ रहा है और अब जब 300 से ज्यादा माओवादियों ने सरेंडर किया तो दिल को थोड़ी राहत मिली. केंद्र सरकार का मकसद माओवाद मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना है और इसमें सफल रहेंगे.
यह भी पढ़ें: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौटे, पूना मारगेम पुनर्वास योजना से बदली जिंदगी
50-55 साल से झेल रहे माओवादी आतंकवाद
प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 170 माओवादी आतंकवादियों के सरेंडर करने के बाद आई. उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिन में 300 से ज्यादा माओवादी सरेंडर कर चुके हैं. पिछले 50-55 साल से देश माओवादी आतंकवाद का दंश झेल रहा है और आतंकी आज तक हजारों लोगों की जान ले चुके हैं. माओवादी आतंकी स्कूल खुलने नहीं देते, अस्पताल बनने नहीं देते, डॉक्टरों को काम करने नहीं देते, हमले और बमबारी करके लोगों की जान ले लेते हैं. माओवादी आतंकवाद युवाओं के साथ अन्याय है, उनकी जिंदगी को जहन्नुम से बदतर बनाकर रख देता है.
यह भी पढ़ें: उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ हुए नक्सलमुक्त, बोले सीएम साय- क्षेत्र में शांति और विकास का नया युग
आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प लिया था
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माओवादी आतंकवादियों का आतंक देखकर मैं बहुत परेशान होता था और आज सभी के सामने अपना दर्द बयां कर रहा हूं. पद ग्रहण करते हुए माओवादी आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प लिया था. आतंकवाद की राह पर भटके युवाओं को मुख्यधारा से वापस जोड़ने का प्रयास शुरू किया और आज उन्हें प्रयासों का रिजल्ट देखकर राहत मिल रही है. सरेंडर करने वाले आतंकी सामान्य नहीं थे, उनके सिर पर इनाम था और अब जब उन्होंने सरेंडर किया किया तो हथियारों की खेप बरामद हुई. आज माओवादी आतंकवाद प्रभावित जिले 125 से घटकर 11 रह गए हैं.
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
16 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
30 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines