PM Modi Congratulates Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने कमला हैरिस को मात दी। इसके साथ ही वे एक बार फिर यूएस के राष्ट्रपति बन गए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। टेक्नोलॉजी, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने की उम्मीद है।
यह भी पढे़ं : क्या US में जन्मे बच्चों की नागरिकता पर रोक लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें भारतीयों पर क्या पड़ेगा असर?
पीएम मोदी ने ट्रंप को किया फोन
अमेरिका में ट्रंप की जीत से भारत में खुशी की लहर है। एक बार फिर मोदी और ट्रंप की दोस्ती से दोनों देशों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और शानदार जीत के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
यह भी पढे़ं : इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, 3 शादियां… यूएस के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फैमिली में कौन-कौन?
जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया पीएम मोदी से प्यार करती है। भारत एक शानदार देश है और पीएम मोदी एक शानदार इंसान हैं। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वह उन्हें और भारत को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन पहले विश्व नेताओं में से एक हैं, जिनसे उन्होंने अपनी जीत के बाद बात की।
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
4 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
50 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
55 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines