PM Modi Call Vladimir Putin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने बात की। राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई। उन्होंने बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।
क्यों भारत नहीं आ रहे हैं पुतिन?
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हालांकि क्रेमलिन ने इसका विरोध किया है। आशंका जताई जा रही है कि पुतिन को विदेश यात्रा के दौरान गिरफ्तारी का डर सता रहा है। ऐसे में वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते। पुतिन हाल ही में BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका भी नहीं गए थे।
कौन हैं सर्गेई लावरोव?
73 साल के सर्गेई विक्टरोविच लावरोव एक रूसी राजनयिक और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 2004 से रूस के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह जारिस्ट युग के बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले विदेश मंत्री हैं। उन्होंने सोवियत काल के किसी भी विदेश मंत्री की तुलना में लंबे समय तक सेवा की है। लावरोव ने 1994 से 2004 तक संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines