अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में हिस्सा लेने बुधवार शाम अहमदाबाद पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह महोत्सव अगले 1 माह तक चलेगा। इस महोत्सव में देश-विदेश से संत-महंतों और वीवीआईपी लोग शामिल हो रहे हैं।
विदेशों से आए मेहमान
महोत्सव में अमेरिका, ब्रिटेन कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत अन्य देशों से लोग पहुंचे हैं। आज उदघाटन के बाद 15 दिसंबर से कोई भी व्यक्ति प्रमुख स्वामी नगर में बगैर किसी शुल्क के प्रवेश कर सकता है। महोत्सव में कई आकर्षण हैं जो जीवन निर्माण की प्रेरणा और लोगों को नैतिक-आध्यात्मिक जीवन का अवसर प्रदान करते हैं।
30 फूट ऊंची मूर्ति बनाई गई
शताब्दी समारोह को लेकर अहमदाबाद में भव्य तैयारियां की गई हैं। यह आयोजन बीएपीएस की ओर से अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड पर 600 एकड़ जगह में किया जा रहा है। 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रमुख स्वामी महाराज नगर बनाया गया है। जिसमें प्रमुख स्वामी महाराज की 30 फूट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। नगर के भीतर अक्षरधाम मंदिर की झांकी भी तैयार की गई है ।
यह भी जानें
- बालनगरी का संचालन 6 से 7 हजार बच्चे करेंगे
- प्रमुख स्वामी नगर में कुल दो सभा गृह बनाए गए
- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को नारायण सभा गृह का उदघाटन करेंगे
- सभा गृह में 21 परिषद 14 प्रोफेशनल और 7 एकेडेमिक परिषदें होंगी
- 15 जनवरी को इसके समापन समारोह में पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे
- 600 एकड़ में बना है प्रमुख स्वामी महाराजनगर
- 80 हजार स्वयंसेवकों और हजारों संतों ने तैयार किया है
- 250 से ज्यादा किसान और बिल्डरों ने जमीन उपलब्ध कराई
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
30 mins ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
54 mins ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines