PM Modi Aircraft Terrorist Attack Threat : मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। इसे लेकर मुंबई पुलिस को फोन आते ही हड़कंप मच गया। केंद्र और राज्य की एजेंसियां इस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में 11 फरवरी को एक फोन आया। कॉल करने वाले शख्स ने मुंबई पुलिस को चेतावनी दी कि आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि वे आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना की गंभीरता लेते हुए अन्य एजेंसियों को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढे़ं : PM Modi Speech : ‘भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी’, दिल्ली के पहले विधानसभा सत्र को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
मुंबई पुलिस ने फोन करने वाले शख्स को हिरासत में लिया
मुंबई पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल करने वाले शख्स को चेंबूर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है।
मामले की जांच में जुटीं एजेंसियां
पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुट गईं। पता लगाया जा रहा है कि फोन करने वाला शख्स कौन है? उसे आतंकी हमले की सूचना कहां से मिली। एजेंसियां आरोपी के फोन को ट्रेस कर रही हैं।
यह भी पढे़ं : ‘तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने…’, राज्यसभा में दिखा पीएम मोदी का शायराना अंदाज
फ्रांस-यूएस के दौरे पर हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर हैं। वे फ्रांस की यात्रा पूरी कर यूएस आ गए हैं, जहां पीएम मोदी 12 से 14 फरवरी तक रहेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी।
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
35 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines