हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'मन में गहरी पीड़ा, पहलगाम पीड़ितों को न्याय मिलेगा...', मन की बात में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में पहलगाम पीड़ितों को लेकर बड़ी बात कही। पीएम ने कहा कि आज मन में गहरी पीड़ा है, लेकिन देश के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पहलगाम के पीड़ितों को न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
PM Modi Man Ki Baat

पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले पर चर्चा की और पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं जब आपसे मन की बात कर रहा हूं तो मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिका को दुख पहुंचाया है। पीड़ित परिवारों के लिए हर भारतीय के मन में संवेदना है।

पीएम ने आगे कहा कि हर भारतीय चाहे वह किसी भी धर्म का हो, कोई भी भाषा बोलता हो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है। जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है, मुझे उनके दुख और दर्द का अहसास है। आज हर भारतीय का खून आतंकी हमले की तस्वीरें देखकर खौल रहा है।

दुश्मनों को कश्मीर की तरक्की रास नहीं आई- PM

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि पहलगाम हमला आतंकी सरपरस्तों की हताशा और कायरता को उजागर करता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, निर्माण कार्यों में तेजी आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिल रहे थे। देश के दुश्मनों को यह रास नहीं आया। उन्होंने कहा कि आतंक के आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए, इसलिए ये साजिश रची गई और उसे अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

ये भी पढ़ेंः POK में मेडिकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द, भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से दहशत में पाकिस्तान

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के लोगों के जो आक्रोश है, वहीं आक्रोश इस घटना को लेकर पूरी दुनिया में भी देखा जा रहा है। हमले के बाद दुनियाभर से संवेदनाएं आ रही हैं। मुझे भी कई वैश्विक नेताओं ने फोन और मैसेज किए है और इन हमलों की कड़ी निंदा की है।

एक पेड़ मां के नाम लगाए

प्रधानमंत्री ने मन की बात के 121वें एपिसोड में नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान उस मां को समर्पित है जिसने हमें जन्म दिया और धरती मां को। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस अभियान को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। इस एक वर्ष में देशभर में 1.4 अरब से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। भारत की पहल को देखते हुए विदेशों में भी लोगों ने अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाए हैं। आप भी इस अभियान से जुड़ें।

ये भी पढ़ेंः BJP अध्यक्ष, पहलगाम हमला… RSS की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें