Parliament Budget Session 2024 : देश की संसद में बजट सत्र के अंतिम दिन शनिवार को श्रीराम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि 17वीं लोकसभा ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और देश को उचित दिशा देने का प्रयास किया। ये पांच साल रिफॉर्म्स, परफॉर्म्स और ट्रांसफॉर्म्स के रहे हैं। आइए पढ़ते हैं- पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
1. पीएम मोदी ने सांसदों का आभार व्यक्त किया। कोरोना काल में हमने सांसदों के सामने सांसद निधि छोड़ने का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने बिना विलंब किए प्रस्ताव को मान लिया।
2. प्रधानमंत्री ने कहा कि नए संसद भवन में संगोल को स्थापित किया गया, जिसमें विरासत का अंश और आजादी की पहली पल की झलक दिखती है।
3. आज हम सबकी 5 साल की वैचारिक यात्रा और देश को समर्पित करने का दिन है। एक बार फिर से अपने संकल्पों को देश के चरणों में समर्पित करने का मौका है।
यह भी पढ़ें : ‘3 रुपये की रोटी, 20 की दाल’; देखें उस कैंटीन का रेट चार्ट, जिसमें PM मोदी ने सांसदों के साथ किया लंच
4. आपने (सभापति जी) आम नागरिक के लिए संसद की लाइब्रेरी के दरवाजे खोलकर बड़ी सेवा की है। इससे ज्ञान का खजाना और परंपराओं की विरासत जनमानस तक पहुंचेगी। इसके लिए पीएम मोदी ने सभापति का आभार व्यक्त किया।
5. मुझे विश्वास है कि हम आज 17वीं लोकसभा का समापन करेंगे और फिर नए संकल्प के साथ 18वीं लोकसभा में प्रवेश करेंगे।
6. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल में कई सारे सुधार हुए हैं। देश आज बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है और सभी सांसदों ने इस कार्य में अपनी भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें : ‘आरक्षण को पसंद नहीं करते थे नेहरू…’ पढ़ें PM मोदी के राज्यसभा में दिए भाषण की 15 बड़ी बातें
7. देशवासियों ने एक संविधान का सपना देखा था। इसी सदन ने लोगों के सपने को पूरा करते हुए धारा 370 हटा दिया।
8. पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश के लिए आतंकवाद एक नासूर बन गया था, जिसमें कई वीर जवान बलि चढ़ जाते थे, लेकिन इसी सदन ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए।
9. अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही न्याय व्यवस्था के नियमों में बदलाव किया गया। अब देशवासी गर्व से कहेंगे कि हम उस समाज में रहते हैं, जहां दंड संहिता नहीं, बल्कि न्याय संहिता को माना जाता है।
10. पेपरलेस संसद बनाने को लेकर पीएम मोदी ने सभापति का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
1 hr agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
3 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
3 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
8 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines