PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों का 19वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 19वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान पीएम के ऐलान के साथ ही 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए। कई बार किस्त जारी होने के बाद भी खाते में पैसे नहीं आ पाते हैं। इस तरह की समस्या अगले 4 महीने में 20वीं किस्त के दौरान न हो, इसके लिए किसानों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है।
कितने किसानों को मिला लाभ?
पीएम मोदी ने सोमवार 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में पीएम किसान योजना के तहत 22,000 करोड़ रुपये की 19वीं किस्त जारी की। 19वीं किस्त को मिलाकर अब तक इस योजना के तहत 3.68 लाख करोड़ दिए जा चुके हैं। बीते दिन 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में रकम ट्रांसफर की गई है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, किसानों के खातों में भेजे गए 22 हजार करोड़
20वीं किस्त कब आएगी?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को 6 हजार रुपये की राशि सालाना देती है। जिसको किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की किस्त के तौर पर भेजा जाता है। यह किस्त हर चार महीने के अंतराल पर भेजी जाती है। 19वीं किस्त फरवरी के महीने में जारी की गई है, तो 20वीं किस्त जून तक जारी होने की संभावना है।
किन बातों का ध्यान रखें?
पीएम किसान योजना में बहुत से किसान कुछ जरूरी काम नहीं कराते हैं, जिसके चलते उनकी किस्त रुक जाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी 20वीं किस्त न रुके, तो उसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
किस वजह से रुकती है किस्त?
किस्त के पैसे कई वजह से रुक सकते हैं। जिसमें पहला ई-केवाईसी प्रक्रिया न कराना, बैंक अकाउंट आधार से लिंक न होना, बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) ऑप्शन बंद होना और जमीन का सत्यापन न होने की वजह से भी किस्त रुक सकती है।
ई-केवाईसी कैसे करें?
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करना जरूरी होता है। इसको तीन तरह से किया जा सकता है। जिसमें पहला तरीका ओटीपी आधारित ई-केवाईसी (आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके), जो आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। दूसरा तरीका बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी (सामान्य सेवा केंद्र) और तीसरा तरीका चेहरे के जरिए ई-केवाईसी कराना शामिल है।
फोन नंबर लिंक करना जरूरी
किस्त के लिए योजना में अपना फोन नंबर लिंक कराना जरूरी है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSE) पर या आधिकारिक साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर नंबर लिंक किया जा सकता है। इसके लिए साइट पर अपडेट मोबाइल नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर मांगा जाएगा। उसको भरने के बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करें, फिर वेरिफिकेशन करने के बाद सबमिट कर दें।
इसके अलावा, बैंक खाते में DBT के लिए अपने बैंक जाकर इस समस्या को हल कर सकते हैं। पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए आधिकारिक साइट के अलावा, PM-KISAN मोबाइल ऐप की भी मदद ली जा सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: मोदी सरकार आज खातों में भेजेगी पैसे, लाभार्थी किसान इस प्रोसेस से करें चेक
संबंधित खबरें
केरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
35 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines