हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Kisan 21st Installment: 20वीं किश्त के 1.50 लाख करोड़ रुपये का हुआ भुगतान, 21वीं किश्त के लिए किसानों को ये 2 काम करना जरूरी

PM Kisan 21st Installment: बिहार विधानसभा चुनावों से पहले 21वीं किश्त रिलीज (जिन राज्यों में नहीं दी गई है) कर दी जाएगी. सरकार ने 27 अक्टूबर को ही लाभार्थी सूची अपडेट की है. केंद्र सरकार के आंकड़ों अनुसार वर्तमान में करीब 11 करोड़ से अधिक किसान इस योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं. लेकिन इनमें से तकरीबन 1.5 करोड़ किसानों ने अभी अपना KYC पूरा नहीं किया है. किसाना पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर आसनी से अपना रजिस्ट्रेशन या उसे अपडेट कर सकते हैं.

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के तहत अब तक देशभर के किसानों को अलग-अलग किश्तों में 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हो चुका है. दिवाली से पहले कई राज्यों में योजना की 21वीं किश्त भी देनी शुरू हो गई है.

26 सितंबर 2025 को केंद्रीय कृषि मंत्री ने जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के लिए भुगतान जारी किया, जबकि 7 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के किसानों के खातों में 2,000 रुपये जमा हो गए. बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में प्रक्रिया चल रही है, लेकिन पूरे राष्ट्र में ये किसान सम्मान निधि नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में किसानों के खातों में पहुंचने की उम्मीद है.

21वीं किस्त पाने में किसे हो सकती है परेशानी

जानकारी के अनुसार 21वीं किस्त के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, जिन किसानों ने अभी तक अपनी KYC नहीं करवाई है, उन्हें 21वीं किस्त के लिए परेशानी हो सकती है. बता दें देशभर में करीब 10 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिलना है.

योजना के तहत हर साल 6000 रुपये तीन किश्तों में दिए जाते हैं

इससे पहले इस बारे में पीएम मोदी ने कहा था कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा मिलता है. योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये तीन किश्तों में वितरित किए जाते हैं. बता दें 21वीं किश्त के लिए किसानों को ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग दोनों की अनिवार्यता कर दी गई है.

27 अक्टूबर को लाभार्थी सूची अपडेट की गई है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनावों से पहले 21वीं किश्त रिलीज (जिन राज्यों में नहीं दी गई है) कर दी जाएगी. सरकार ने 27 अक्टूबर को ही लाभार्थी सूची अपडेट की है. केंद्र सरकार के आंकड़ों अनुसार वर्तमान में करीब 11 करोड़ से अधिक किसान इस योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं. लेकिन इनमें से तकरीबन 1.5 करोड़ किसानों ने अभी अपना KYC पूरा नहीं किया है. किसाना पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर आसनी से अपना रजिस्ट्रेशन या उसे अपडेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘जहरीली’ सांसों से घुटती दिल्ली के लिए खुशखबरी, आज होने वाली है कृत्रिम बारिश, एयरक्राफ्ट ने भरी उड़ान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें