हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जन धन खातों में जमा हैं 2.75 लाख करोड़ रुपए : अधिकारी

करीब 78.2 फीसदी जनधन खाते ग्रामीण या सेमी अर्बन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के हैं. 50 फीसदी अकाउंट महिलाओं के हैं.

विज्ञापन

वित्तीय सेवा विभाग ने जन धन योजना के तहत खुले बैंक खातों को लेकर ताजा आंकड़े बताए हैं. देशभर के जन धन खातों में करीब 2.75 लाख करोड़ रुपये जमा है. इसकी जानकारी वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने दी. उन्होंने बताया कि इस तरह औसतन हर एक जन धन खाते में करीब 4815 रुपये हैं. उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI) में ‘भारत की वित्तीय समावेशन यात्रा’पर लेक्चर देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए से कुल 3.67 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. उन्होंने कहा कि भारत की वित्तीय समावेशन की यात्रा “किसी चमत्कार से कम नहीं” रही है. उन्होंने आगे कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) की शुरुआत एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुई. इसके जरिए 57 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग सिस्टम में लाया गया.

एम नागराजू ने बताया कि जन धन खातों में से करीब 78.2% ग्रामीण या सेमी अर्बन क्षेत्रों में हैं. इनमें से 50 फीसदी अकाउंट महिलाओं के हैं. नागराजू ने कहा कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में DBT (Direct Banking Transfer) के तहत 3.67 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं. DBT के जरिए पैसे भेजने से समय की बचत होती है और पारदर्शिता भी कायम रहती है.

कब शुरू हुई पीएम जन धन योजना

अगस्त 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की गई. इस योजना का मकसद हर परिवार को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना था ताकि आम जनता तक सरकारी योजनाओं की राशि पहुंचाई जा सके. जन धन योजना के तहत जीरो बैलेंस अकाउंट खोलकर डेबिट कार्ड, दुर्घटना बीमा, ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola