Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत आर्थिक तौर पर कमजौर लोगों के अलावा अब मध्यम वर्ग के लोगों को भी शामिल किया गया है।पीएम आवास के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। योजना में सरकार ने कुछ नए बदलाव किए हैं। बदलाव के बाद उन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जिनके माता-पिता को पहले से ही इसके तहत लाभ मिल चुका है। अगर आप भी आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो पहले नए नियमों के बारे में जान लें।
योजना में क्या हुए बदलाव?
प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले उन माता-पिता के अलावा बेटों को भी योजना का फायदा मिलता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना-2 में इस नियम को बदल दिया गया है। अब उन लोगों को इस स्कीम में नहीं रखा जाएगा, जिनके माता-पिता पहले ही इसका लाभ ले चुके हैं। अभी केवल वह लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं, जिनके परिवार को अभी तक योजना का फायदा नहीं मिला है। इसके बाद भी कोई योजना का लाभार्थी बन जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त के पैसे भूल जाएं अगर नहीं किया ये काम, ध्यान दें किसान
20 सालों की सीमा
पीएम आवास योजना-2 के नए नियम में कहा गया कि अगर माता-पिता नहीं है, तो उनकी संपत्ति के मालिक उनके बेटे हैं। हालांकि, इसमें 20 सालों की सीमा दी गई है, जिसमें कहा गया कि अगर 20 सालों में योजना का लाभ मिला है तो वह इस योजना से बाहर रहेगा। आपको बता दें कि इस स्कीम में लाभार्थियों को घर बनाने के लिए शहरी इलाकों में 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं, ग्रामीण इलाकों में 1,20,000 की रुपये की राशि दी जाएगी।
मध्यम वर्ग को भी किया गया शामिल
केंद्र सरकार ने 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। इसमें पहले EWS, जिनकी सालाना आय 3 लाख, निम्न आय वर्ग (LIG), सालाना आय 3 से 6 लाख होनी चाहिए। लेकिन अब इसमें मध्यम आय वर्ग को भी शामिल करने का फैसला किया गया है। मध्यम वर्ग की सालाना आय 6 से 9 लाख रुपये तक मांगी गई है।
ऑनलाइन होंगे आवेदन
इस बार पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार ने AwaasPlus App लॉन्च किया। जिसमें आधार नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, और एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: भारत की पहली वेजिटेरियन ट्रेन, जिसे मिला है ‘सात्विक प्रमाणपत्र’, नॉनवेज लाने पर बैन
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
12 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines