Petrol Diesel prices reduced in india: लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में पेट्रोल-डीजल 2 रुपये सस्ता हो गया है। नई दरें 15 मार्च सुबह 6 बजे से लागू होंगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर इस बात की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हमेशा करोड़ों भारतीयों का हित ही उनका लक्ष्य है।
पिछले ढाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की कुछ पंक्तियां लिखकर पीएम मोदी की तारीख की है। उन्होंने लिखा भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि नवंबर 2022 से अब तक पेट्रोल ₹15 और डीजल ₹17 सस्ता किया जा चुका है।
58 लाख से अधिक भारी मालवाहक वाहनों को फायदा
इससे पहले केंद्र सरकार ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में कटौती की थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा। आंकड़ों की बात करें तो इससे डीजल से चलने वाले 58 लाख से अधिक भारी मालवाहक वाहनों, 27 करोड़ दोपहिया वाहनों और 6 करोड़ कारों की रनिंग कॉस्ट कम होगी।
1500 करोड़ रुपए का भार आएगा
इससे पहले आज शाम को राजस्थान में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। सरकार ने यहां वैट की दरों पर 2 फीसदी की कटौती की है। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने खुद इसका ऐलान किया। राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल की कीमत 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक कम होंगी। वहीं, डीजल के दाम 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक कम होंगे। इससे राज्य सरकार पर करीब 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा।
संबंधित खबरें
कौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
4 mins ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
35 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
45 mins agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
1 hr agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
1 hr agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
2 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
2 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
2 hrs agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines