हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol-Diesel Price Today: बिहार में रेट गिरे, महाराष्ट्र में हुआ महंगा, क्या है आपके शहर में प्रति लीटर का भाव?

Petrol Diesel Price Update: आज फिर देश में पेट्रोल और डीजल के नए दाम सामने आए। जानिए आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल कितने रुपये में मिलेगा?

विज्ञापन
Petrol-Diesel Price

Know Your Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के रेट देश में हर रोज बदल जाते हैं। आज फिर पेट्रोल-डीजल के रेटों में उतार-चढ़ाव के साथ बदलाव आया है। अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग-अलग होते हैं। कंपनियों की पॉलिसी बदलते ही Crude और Brent तेल की कीमतों में भी बदलाव आ जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुधवार की सुबह कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। बिहार के लोगों को राहत मिली है तो महाराष्ट्र में महंगे तेल का झटका लगा है। बुधवार सुबह 6 बजे WTI क्रूड 73.44 डॉलर प्रति बैरल बिका। ब्रेंट क्रू़ड 79.23 डॉलर प्रति बैरल बिका। देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के रेट जारी किये जाते हैं, जानिए आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?

 

आज सुबह देश के कुछ शहरों में तेल के दाम ये रहे

बिहार में आज पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 40 पैसे सस्ता हुआ। राजस्थान में पेट्रोल के दाम 35 पैसे और डीजल के 32 पैसे गिरे। गोवा, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी पेट्रोल-डीजल के रेट गिरे हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल 58 डीजल 55 पैसे महंगा हुआ। मध्य प्रदेश में पेट्रोल का रेट 27 और डीजल का 24 पैसे बढ़ा। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।

विज्ञापन

चारों महानगरों में आज प्रति लीटर तेल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये में मिलेगा।
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में डलवाएं।
– कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की 92.76 रुपये है।
– चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये और डीजल का 94.24 रुपये हुआ

यह भी पढ़ें: NCC कैडेट्स के लिए Army में सीधे अफसर बनने का सुनहरा मौका, कब तक करें आवेदन और कैसे होगा सेलेक्शन?

विज्ञापन

अन्य शहरों में आज प्रति लीटर तेल के दाम

– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये, डीजल 90.14 रुपये में डलवाएं।
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, डीजल 89.75 रुपये में मिलेगा।
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, डीजल 89.66 रुपये में खरीदें।
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, डीजल 94.04 रुपये में मिलेगा।
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल का रेट 84.10 रुपये, डीजल का 79.74 रुपये है।

कैसे पता करें पेट्रोल-डीजल के दाम?

लोग SMS करके अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दामों की जानकारियां ले सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करें। BPCL कस्टमर RSP और अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS कर सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice और अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज कर तेल के दाम जानें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हिली दीवारें, गिर गई इमारतें’; चीन में 100 से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले भूकंप का वीडियो आया सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola