Petrol bombs hurled at Raj Bhavan in Chennai: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से बड़ी खबर है। यहां राजभवन के मुख्य द्वार के सामने बुधवार को पेट्रोल बम फेंका गया। धमाका होते ही अधिकारी हरकत में आए और आरोपी व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी शख्स ने राज्यपाल के विरोध में नारे भी लगाए। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए संदिग्ध से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ बैरिकेड्स और पौधों को नुकसान पहुंचा है।
यह वारदात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से एक दिन पहले हुई। राष्ट्रपति गुरुवार को चेन्नई जाने वाली हैं।
एंटी नीट बिल की इस बात को लेकर नाराज था युवक
शुरुआती रिपोर्ट में दो पेट्रोल बम फेंके जाने की बात सामने आई थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि केवल एक बम का इस्तेमाल किया गया था। आरोपी की पहचान करुक्का विनोद के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि वह एंटी नीट बिल पर राज्यपाल आरएन रवि की ओर से साइन नहीं किए जाने को लेकर नाराज था। एंटी नीट बिल कुछ समय पहले विधानसभा से पास हो चुका है।
पुलिस ने बताया कि विनोद अन्ना यूनिवर्सिटी से होते हुए राजभवन तक पहुंचा था। वह मेन गेट पर आया तो उसने एक बोतल निकाली और उसके परिसर के अंदर फेंक दिया। इसके बाद भागने की कोशिश में वह पकड़ा गया।
अन्नामलाई ने डीएमके सरकार को घेरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नमलाई ने इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला तमिलनाडु में लॉ एंड ऑर्डर की वास्तविक हकीकत को बयां करता है। जहां डीएमके लोगों का ध्यान गैरजरूरी मुद्दों से हटाने में लगी है, वहीं अपराधी सड़कों पर उतर आए हैं। संयोग से, यह वही व्यक्ति है जिसने फरवरी 2022 में बीजेपी मुख्यालय पर हमला किया था। लगातार हो रहे ये हमले यही सोचने पर मजबूर करते हैं कि DMK सरकार इन हमलों को प्रायोजित कर रही है।
यह भी पढ़ें: ईरान ने 12 एक्ट्रेस को किया बैन, कहा- अब ये फिल्मों में काम नहीं करेंगी
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
46 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines