Pet Lover Story, बेंगलुरु: आज तक आपने 25 करोड़ का भैंसा, 14 करोड़ का कबूतर और 1 करोड़ का बकरा तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या जानते हैं कि उस कुत्ते के बारे में, जिसकी वैल्यू 10 घर और 10 रेंज रोवर कारों के बराबर है। यह कुत्ता कहने को कुत्ता है, लेकिन इसके मालिक से पूछकर देखें तो पता चलेगा कि बेटे से कम नहीं है ये। सवाल है कि यह शख्स कौन है और इसके इस महंगे पालतू में ऐसी कौन सी खासियतें हैं। इसी हकीकत से हम अपने इस आर्टिकल में आपको रू-ब-रू करा रहे हैं।
कौन हैं 20 करोड़ के कुत्ते हैदर के मालिक सतीश?
बता दें कि यह अनमोल पालतू बेंगलुरु के सतीश नामक व्यक्ति के घर की शान है। इंडियन डॉग ब्रीडर्स एसोसिएशन बेंगलुरु के अध्यक्ष सतीश शुरू से ही महंगी नस्ल के कुत्ते पालने के शौक के लिए जाने जाते हैं। 2016 में 1-1 करोड़ के दो कोरियाई मास्टिफ रखने वाले सतीश भारत के पहले व्यक्ति बने थे। उन्होंने इन दोनों को चीन से मंगाया था। इस वक्त सतीश के पास 20 करोड़ का दुर्लभ प्रजाति कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ता है। उन्होंने इसे हैदराबाद से खरीदा था और इसका नाम कैडबॉम हैदर रखा हुआ है। इस वक्त सतीश के पास मौजूद 3 साल का कैडबॉम हैदर मांसाहार का शौकीन है और रोज तीन किलो चिकन खाता है।
यह भी पढ़ें और जानें Rajasthan Protem Speaker कालीचरण सराफ के बारे में
10 घर और 10 रेंज रोवर खरीदे जा सकते हैं इसके मुकाबले
इस बारे में सतीश बताते हैं कि कुछ वक्त पहले वह हैदराबाद के मदीनागुडा में पालतू जानवरों के एक क्लीनिक ‘Vishwas Pet Clinic’ में गए थे, वहां दुर्लभ प्रजाति कॉकेशियन शेफर्ड के एक कुत्ते को देखकर वह उस पर मोहित हो गए। रशियन नस्ल के इस कुत्ते की कीमत इतनी है कि इसके मुकाबले अमीर ठाठ के शौकीन लोग 10 घर और 10 रेंज रोवर कारें खरीद सकते हैं। जब उन्होंने 20 करोड़ रुपए चुकाकर इसे खरीदा तो धरती पर सबसे दुर्लभ नस्लों में से एक था ये। आज भी इसके बराबर कोई प्रजाति नहीं है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रचार में डोनेशन के बाद पार्टी अध्यक्ष खड़गे क्यों बोले, ‘एक महीने की तनख्वाह गई’
32 पदक जीत चुका सतीश का कैडबॉम हैदर, ये हैं दूसरी खासियत
बेंगलुरु मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सतीश का कैडबॉम हैदर दुनिया के कई प्रतिष्ठित डॉग शो में शामिल हो सर्वश्रेष्ठ नस्ल के लिए 32 पदक जीत चुका है। इस बारे में सतीश बताते हैं कि गार्जियन ब्रीड का कैडबॉम हैदर स्वभाव से एकदम निडर, मगर दयालु माना जाता है। यह जॉर्जिया, अर्मेनिया अजरबाइजान, ओसेटिया, दागेस्तान और रूस के कुछ इलाकों में पाई जाती है। इस बारे में अमेरिकन केनेल क्लब की मानें तो छोटे शिकारियों से बचाव के लिए सदियों से इस ब्रीड का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक कोकेशियान शेफर्ड कुत्ते की उम्र 10 से 12 साल की होती है, वहीं इसके पूरी तरह विकसित होने के बाद करीब 30 इंच की हाइट और 44 से 77 किलो के करीब वजन होता है।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines