Peshawar blast: पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय के अंदर एक मस्जिद में सोमवार को हुए विस्फोट में 28 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि घायलों को अभी भी अस्पताल में लाया जा रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ये एक फिदायीन हमाला था।
तालिबान कमांडर ने ली धमाके की जिम्मेदारी
हालांकि पाकिस्तान तालिबान कमांडर ने मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तानी तालिबान के एक कमांडर सरबकाफ मोहमंद ने मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान के न्यूज चैनल के मुताबिक अब तक 32 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 158 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें से 66 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस आत्मघाती हमले के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस्लामाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्विट में कहा गया है कि शहर में कड़ी निगरानी के लिए सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
और पढ़िए –Nepal President Election: नेपाल में होंगे राष्ट्रपति चुनाव, तारीख का हुआ ऐलान
पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके के पास दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर दोपहर की नमाज के दौरान यह घातक विस्फोट हुआ। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हमले से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील
धमाके के बाद पेशावर में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मघाती हमले में घायल लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ओ-नेगेटिव’ ब्लड वाले लोगों से लोगों की जान बचाने के लिए तुरंत पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल पहुंचने की अपील की जाती है।’
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines