नई दिल्ली: हाथियों के झुंड के आगे कार रोककर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो क्लिप को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। क्लिप को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो क्लिप को करीब 65 हजार बार देखा गया है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जंगली हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा होता है। इसी दौरान दूसरी ओर से कार और बाइक सवार वहां पहुंचते हैं। हाथियों के झुंड को देखने के बाद वे कार और बाइक रोककर सेल्फी लेने लगते हैं। इस दौरान दो लड़के सड़क पर आते हैं और हाथियों के आगे खड़े होकर सेल्फी क्लिक करने लगते हैं।
हाथियों ने लोगों को दौड़ाने की कोशिश की
सेल्फी लेने के दौरान युवक के पीछे खड़े हाथी उन्हें दौड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन सड़क पर खड़ा युवक वहां से जाने के बजाए सेल्फी लेने में मशगूल रहता था। इतने में हाथी रूक जाते हैं लेकिन एक बार फिर वे लोगों की भीड़ की ओर दौड़ पड़ते हैं लेकिन फिर दोबारा वे जंगल की ओर उतर जाते हैं।
IAS साहू ने वीडियो शेयर कर लिखा….
वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने लिखा कि वन्यजीवों के साथ सेल्फी का क्रेज जानलेवा हो सकता है। ये लोग (सेल्फी लेने वाले) भाग्यशाली थे कि अपने व्यवहार की जगह इन लोगों को क्षमा कर दिया। नहीं तो हाथियों को लोगों को सबक सिखाने में ज्यादा समय नहीं लगता।
उधर, वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने सेल्फी लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाए जाने की मांग की है। कई लोगों ने लिखा कि ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए वन विभाग की ओर से एनिमल कोरिडोर बनाए जाने चाहिए।
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम; जानिए वोटर लिस्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस
5 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
45 mins ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
2 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
4 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines