Six people died in fire: दिवाली के मौके पर जरा सी लापरवाही के चलते आग लगने के कई मामले बीती रात सामने आए। इन घटनाओं के बीच अगली सुबह यानी सोमवार को हैदराबाद में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे अपार्टमेंट में फैली आग में झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी जैसे ही दमकल विभाग को लगी, उसी दौरान फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की ओर से आग को बुझाकर बिल्डिंग में लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत
घटना को लेकर सेंट्रल जोन ने DCP वेंकटेश्वर राव ने बताया कि नामपल्ली इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में आग लगने से मौके पर छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि नामपल्ली पुलिस स्टेशन इलाके में बाजार घाट में स्थित एक चार मंजिला अपार्टमेंट्स के नीचे स्थित एक कार रिपेयरिंग गैराज में अचानक आग लगने से ये पूरा हादसा हुआ। देखते ही देखते गैराज में लगी आग की लपटें तेजी के साथ पूरे अपार्टमेंट्स में फैल गई। हड़बड़ी में अपार्टमेंट में मौजूद लोग आग से बचने के लिए बाहर नहीं निकल पाए, जिसके चलते वहां फंसे 6 लोगों की मौत हो गई और साथ ही कई लोगों को बचाया गया है।
मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी
पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग बुझाने में लगी हुई हैं। आपको बता दें कि घटनास्थल से सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊपर तक उठ रही हैं। इस दौरान भीषण आग की वजह से तेज धुआं भी उठ रहा है और दमकल गाड़ियों के साथ स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
52 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines